निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक कर डाली हत्या : पुलिस ने निहंग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया ग्रिफ्तार  

by
फगवाड़ा :  फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है। हत्या का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची तो लुधियाना के निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने खुद को गुरुद्वारा परिसर में बंद कर लिया।
वहीं कत्ल से पहले उसने युवक की वीडियो बनाई। जिसमें युवक यहां बेअदबी करने आया है। उसे बेअदबी के लिए रुपए मिलने थे। बेअदबी के लिए उकसाने के लिए वह किसी सुखी का नाम ले रहा है। मंगलवार सुबह 3 बजे युवक की हत्या की गई।
कत्ल का पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स गुरुद्वारे में पहुंच गई है। लाश को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके पर निहंग भी इकट्ठा हो रहे हैं। जिस वजह से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
पुलिस ने निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304 ) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने (IPC की धारा 295-A) के तहत केस दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख, 58 हजार रुपए की राशी

होशियारपुर, 26 जून: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों...
article-image
पंजाब

अवैध संबंध… पति बन रहा था रोड़ा, आशिक के साथ मिलकर पति को दे दी खौफनाक मौत

अमृतसर : अमृतसर में महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया । थाना लोपोके के अधीन आते गांव हेतमपुरा के जसपाल सिंह की उसकी पत्नी...
article-image
पंजाब

गिरफ्तार आरोपितों को चोटों और अपमानजनक हालात में दिखाने का आरोप : पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया वीडियो पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर गिरफ्तार आरोपितों को चोटों, शारीरिक परेशानी और कथित अपमानजनक परिस्थितियों में दिखाने वाले वीडियो का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका...
Translate »
error: Content is protected !!