100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार

by
हमीरपुर 19 जनवरी :  एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचल प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 23 जनवरी को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में उपस्थित होने की अपील की है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितंबर से : डीसी कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

धर्मशाला, 01 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला काँगड़ा में इलैक्ट्रोनिक मतदान मशीनों का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितम्बर, 2023 से किया जाएगा इस बाबत शुक्रवार को डीसी कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग : चालक की तीसरे दिन भी तलाश जारी

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग एम नाथ। चंबा : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढकोग के पास ट्रक हादसे में लापता हुए चालक की खोज के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7, 8 और 11 दिसम्बर को होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

धर्मशाला, 4 दिसम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!