जतिन लाल ने DC ऊना का संभाला कार्यभार

by
ऊना, 2 फरवरी – वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को DC ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद कार्यरत थे।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों को पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना इंस्डट्री के लिए जाना जाता है तो उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। इसके साथ-साथ जिला में बुनियादी ढांचे को भी विकसित किया जाए ताकि जिला की परियाजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके और युवाओ को रोजगार के अवसर मिल सके।
जतिन लाल ने कहा कि उनका मुख्य फोकस युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों, विभिन्न प्रतियोगिताओं व जिला की संस्कृति को बढ़ावा देना रहेगा ताकि युवा अपने आपको खेलों के माध्यम से फिट रख सके। इसके अलावा उनका लक्ष्य जिला के बच्चों को जेईई व यूपीएस प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके तथा जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि जिला के बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक व पर्याप्त संतुलित आहार, लिंगानुपात में सुधार व महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला ऊना के उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मंदिर न्यास को धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना भी मुख्य लक्ष्य रहेगा।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला ऊना की जनता के लिए हमेशा जनसेवक के रूप में कार्य करूंगा तथा सातों दिन चौबीसों घंटे जिला के जनता की सेवा के लिए तत्पर रहुंगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ ने स्कूली बच्चों को एंटी चिट्टा का शपथ दिलाई : एंटी चिट्टा अभियान को आंदोलन की तरह चलाने का किया आह्वान

पट्टा मेहलोग, 18 जून (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटबेजा व राजकीय उच्च विद्यालय गुनाई में बीडीओ कुलदीप सिंह ने छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य उपस्थित ग्रामीणों को चिट्टा के खिलाफ शपथ दिलाई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बर्फबारी से सभी रास्ते बंद, BRO ने संभाला मोर्चा

एएम नाथ। चम्बा :   सर्दी का मौसम पूरे यौवन पर है। इस बीच चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में अभी तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान : डीसी ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

ऊना, 21 मार्च। ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में आठ जून से चौदह जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा : रविंदर बिंदु भूंबलां

सात जून को सुबह सात वजे शोभा व कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल, माँ ज्वाला जी जागरण कमेटी व समूह संगत द्वारा आठ जून से...
Translate »
error: Content is protected !!