जिला के 197 बच्चे फोस्टर केयर स्पॉन्सरशिप योजना के तहत हो रहे लाभान्वित -DC जतिन लाल

by
बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित
ऊना, 7 फरवरी – बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने बाल कल्याण समिति को नेशनल करियर सर्विस सेंटर का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि संस्थान में रह रहे बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि मलाहत में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रवासी बच्चों को स्कूल भवन और शौचालय के अतिरिक्त अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि यदि बाल कल्याण से संबंधित समिति के पास कोई भी मामला आता है तो उनके ध्यान में अवश्य लाया जाए ताकि समय पर उस मामले का निस्तारण किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना के तहत पिछले तीन माह में तीन मामले अनुमोदित किए गए है। इसके अतिरिक्त जिला में कुल 197 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को प्रत्येक माह 4 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
उपायुक्त ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह संस्थान समूर कलां और प्रेम आश्रम का भी समय-समय पर निरीक्षण करके बच्चों के रहने व खाद्य सामग्री को जांचा जाता है। उन्होंने बताया कि समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का भी निरीक्षण किया और बच्चों को नैतिक संस्कारों को अपनाने के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करने बारे जानकारी दी।
बैठक में समिति द्वारा विभिन्न योजनाओं, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल विवाह संबंधी कानून व बच्चों से संबंधित अन्य विषयों तथा विभाग द्वारा बच्चों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे अवगत करवाया गया और बताया कि समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को इन योजनाओं बारे जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, सदस्य श्याम लाल मल्होत्रा, राज कुमारी, रीना कुमारी व सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका: लुक आउट सर्कुलर होने के कारण ,ससुराल (जल्लूपुर खेड़ा ) पहुंचाया पुलिस ने पूछताछ के बाद वापस

अमृतसर : अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 26 अप्रैल को होगी सजा : भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी महक शर्मा(गुरदासपुर )की चाकू मारकर हत्या करने का कर लिया अपराध कबूल

लंदन, 11 फरवरी : पिछले साल अक्टूबर में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। क्रॉयडन...
Translate »
error: Content is protected !!