27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

by

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27 साल के एक लड़के ने इतिहास रच दिया।  पर्ल कपूर, इस युवा का नाम शायद ही आपने पहले सुना होगा। इस युवा ने उद्योग जगत के इतिहास में भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।  पर्ल कपूर के बारे में यह जानकार, अब हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आखिर इस युवा ने यह मकाम कैसे हासिल किया, उनकी नेटवर्थ क्या है, पर्ल कपूर किस कंपनी के मालिक हैं. आइये आपको बताते हैं इस युवा उद्यमी की सक्सेस स्टोरी।

कौन हैं पर्ल कपूर :  Zyber 365 के फाउंडर, पर्ल कपूर एक यंग एन्टरप्रिन्योर हैं। अपने स्टार्टअप से मिली जबरदस्त बिजनेस सक्सेस के कारण उन्होंने देश के सबसे युवा अरबपति का मकाम हासिल किया। Zyber 365 एक वेब और एआई-बेस्ड ओएस स्टार्ट-अप है, जो प्रतिष्ठित यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर चुका है. पर्ल कपूर की कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर (9,129 करोड़ रुपये) है. उनके पास कंपनी के 90% शेयर हैं।

कई कंपनियों में किया काम :  पर्ल कपूर ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में ग्रेजुएशन किया। कपूर को वेब3 प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रर्वतक के रूप में पहचाना जाता है।Zyber 365 को शुरू करने से पहले, पर्ल कपूर ने फाइनेंशियल एडवाइजर और एंटियर सॉल्यूशंस के लिए बिजनेस एडवाइजर के तौर पर काम किया। पर्ल कपूर, ब्लॉकचेन, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजी का कंवर्जेंस चाहते हैं यानी इन तकनीकों को मिलाकर एक ऐसा समाधान तैयार करता है जो जनता को और सशक्त बनाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कलश यात्रा : बापू गंगादास जी की 7वी वरसी पर

23 से 29 जुलाई तक चलेगा समारोह माहिलपुर – माहिलपुर में बापू गंगादास जी की 7वी वरसी पर 23 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक मनाई जा रही है इस अवसर पर डेरा बापू...
article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन : बड़ी गिनती में नौजवानों ने शिविर में पहुंचकर किया रक्तदान

गढ़शंकर  :  स्वर्गीय चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप दाना मंडी गढ़शंकर में लगाया गया। सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशे के कारण पांचवें बेटे की हुई मौत : पांचवे बेटे ने इलाज दौरान अस्पताल में तोड़ा दम..चार बेटों की नशे के कारण ही 2018, 2019, 2021 और 2023 में हो चुकी मौत

अमृतसर / सुल्तानपुर लोधी  : सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में चार बेटों को नशे के कारण वाली एक मां के 5वें बेटे की  गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में इलाज दौरान आखिरी सांस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने टोरेंट पार्क बद्दी में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्री हरि ओम योगा सोसायटी बद्दी ने टोरेंट पार्क उर्फ योगा पार्क हाउसिंग बोर्ड फेस...
Translate »
error: Content is protected !!