मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आयें युवा-सुमित खिमटा : जिला स्तरीय समिति ने आज किया 59 मामलों को अनुमोदित

by
नाहन, 12 फरवरी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिये युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत हिमाचल निवासी कोई भी युवा 60 लाख रुपये तक ऋण और योजना के तहत 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त कर सकता है। यदि युवा वर्ग इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आते हैं तो समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत, विधवाओं को 35 प्रतिशत तथा अन्यांें को 25 प्रतिशत अनुदान पर बैंक ऋण मिलने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा वर्ग कृषि, बागवानी, पशुपालन तथा अन्य औद्योगिक गतिविधियों में अपने उद्यम स्थापित कर जहां स्वरोजगार अपना सकते हैं वहीं अपने उद्यम इकाई में अन्य जरूरतमंद बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत 59 नये मामले अनुमोदित
सुमित खिमटा ने बताया वर्ष 2023 से अभी तक इस योजना के तहत जिला में 81 युवाओं ने अपने उद्यम स्थापित करने के लिए ओवदन किया है जिसमें से 50 युवाओं को उद्यम स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिसमें 3.50 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कुल 76 मामलों पर जिला स्तरीय समिति ने चर्चा की जिसमें 10 करोड़ रुपये के निवेश वाले 59 मामलों को जिला स्तीरय कमेटी ने अनुमोदित किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ लेने के लिए उद्योग विभाग के किसी भी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में भी सीधे तौर पर इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उदार ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंकों में आने वाले युवाओं का सही मार्गदर्शन करें और उन्हें ऋण प्रदान कर स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग करें।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 611 मामले राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित
साुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आज 343 मामलों पर जिला स्तरीय कमेटी ने चर्चा की जिन्हें अनुमोदित कर द्वितीय चरण के अनुमोदन के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 268 मामलों को राज्य स्तरीय समिति के पास अनुमोदन के लिये भेजा गया था। इस प्रकार जिला सिरमौर से अभी तक इस योजना के तहत जिला स्तरीय समिति ने कुल 611 मामलों को अनुमोदित कर राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित किया है।
उपस्थित रहे
महा-प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र सिरमौर साक्षी सत्ती ने इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अग्रणी जिला प्रबंधन राजीव अरोड़ा के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

पंचायत मनेई में विधायक ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास, सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज चुवाडी विश्रामगृह में सुनेंगे जन समस्याएं

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की भी करेंगे अध्यक्षताए एम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जारी प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 2 मई को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह चुवाडी में जन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास : पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से दी उतार : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल।  दौलतपुर चौक  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना ज़िला के दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच साल तक डबल इंजन सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!