आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

by
जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में भाग ले रहे हैं। 12 फरवरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम आगामी 16 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एच.एम.सूर्यवंशी ने किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई जोगिन्दर नगर की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि तकनीकी निदेशालय सुंदरनगर द्वारा प्रायोजित यह पांच दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एनआईटी हमीरपुर के विभिन्न विषय विशेषज्ञ अत्यधिक प्रासंगिक विषयों पर नवीनतम विकास संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने को लेकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का उद्देश्य अनुदेशकों के ज्ञान को उन्नत करना है तथा नवीनतम शिक्षण और संचार पद्धतियों से परिचित कराना है। इससे अनुदेशकों को आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान समय की जरूरतों के आधार पर गुणात्मक एवं आधुनिक शिक्षण प्रदान में मदद मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों ने आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का लाभ उठाया : कनवर अरोड़ा

नवांशहर :  कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि शनिवार 30 मई को नवांशहर कार्यालय में आयोजित आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का बहुत से बच्चों ने लाभ उठाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी हैसियत नहीं कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं …..अकाल तख्त सचिवालय के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय सामने पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के मद्देनजर तख्त के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मैंने लिखित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थप्पड़ मारने की सजा क्या है? आर्म्ड फोर्स में होने के नाते महिला जवान को कितनी सजा मिल सकती …जानिए

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा। यह घटना तब हुई जब वो चंड़ीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!