बगलामुखी धाम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने टेका माथा: लोगों की समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए की प्रार्थना

by

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने माता रानी से और अधिक उत्साह और परिश्रम से राज्य की सेवा करने का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने ईश्वर से राज्य के लोगों की पूर्ण समर्पण के साथ सेवा करने की शक्ति और क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम मान ने माता रानी से जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर राज्य के लोगों की सेवा करने का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के बंधन को हर कीमत पर बनाये रखना उनकी हमेशा प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी को धन्यवाद दिया। सीएम मान ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यह स्थान दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस तीर्थस्थल पर राज्य की शांति और विकास के लिए प्रार्थना करने आये हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान की कृपा से वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जन-समर्थक और विकास-समर्थक नीतियों के कार्यान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और शांति हर कीमत पर कायम रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने में देरी पर भड़के : मंडी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

एएम नाथ। मंडी :  मंडी में  हिंदू संगठन  एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। मंडी नगर निगम कमिश्नर के मस्जिद तोड़ने के आदेशों के बावजूद अवैध हिस्सा नहीं हटाने से हिंदू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला : पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर तक निकटवर्ती क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला

गुरदासपुर । भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में बीते मंगलवार रात देखे गए दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि...
Translate »
error: Content is protected !!