सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं। उनकी जो भी नाराजगी होगी, उसे दूर किया जाएगा। सीएम ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में सत्य की जीत होती है। उन्होंने सत्यमेव जयते का नारा बुलंद करते हुए कहा कि बीजेपी ने तोड़फोड़ कर हिमाचल सरकार गिराने की कोशिश की। विधायकों को करोड़ों रुपए के प्रलोभन दिए गए। अभी भी विधायकों को प्रलोभन दिए जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।
आपको बता दें कि सुबह के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन मौजूदा सरकार ने वीरभद्र सिंह को ही भुला दिया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनाने के लिए रिज में दो गज तक की जमीन नहीं दी गई। जिससे वे काफी आहत हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जंगली मुर्गा कांड में FIR : सीएम के डिनर में परोसने के लगे थे आरोप

एएम नाथ। शिमला । हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण में शिमला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिमला के कुपवी की कुलग पंचायत की प्रधान सुमन चौहान और नीटू परमार ने पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बेटियों के महत्व को समझना : कमल किशोर शर्मा

0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाले है जीवन उपहार कार्यक्रम : डा. विद्याशंकर चम्बा में एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी एक विदेशी नागरिक : राहुल गांधी को अगर बचाते रहे तो मोदी-शाह के खिलाफ कर दूंगा केस

नई दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बार फिर से पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला है. इसबार उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल खड़ा करते हुए...
हिमाचल प्रदेश

डाक सेवा बोर्ड दिल्ली सदस्य हरप्रीत सिंह ने किया जिला चंबा का दौरा

उपायुक्त चंबा से बैठक में डाक विभाग की सेवाओं के बेहतर क्रियान्वन का दिया आश्वासन  विभिन्न डाकघरों का दौरा कर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  डाक सेवा बोर्ड दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!