खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित क्विज प्रतियोगिता करवाई

by
गढ़शंकर, 9 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लिबरल आर्ट्स सोसायटी के नेतृत्व में सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिख इतिहास से संबंधित माताओं, महिलाओं की सिख इतिहास व समाज को देन संबंधी आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों की सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से कंप्यूटर साइंस विभाग की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, शिक्षा विभाग की टीम ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए छात्रों को इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और लिबरल आर्ट्स सोसाइटी के सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। क्विज मास्टर की भूमिका छात्रा जसपिंदर कौर और उनकी टीम सदस्य गुरप्रीत कौर और लवप्रीत कौर ने निभाई। मंच संचालन हरविंदर कौर ने बाखूबी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तंवरा-लोडसर में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 14 वाहनों के चालान; ₹1.83 लाख से अधिक की जुर्माना एवं कर देयता निर्धारित

पुनीत महाजन, चंडीगढ़ { लाडनूं, उपखण्ड 3 जुलाई :  प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग तथा परिवहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम तंवरा एवं लोडसर स्थित क्रेशर...
article-image
पंजाब

रिंका को पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन का आढि़तयों ने कमलजीत कुमार रिंका को अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह का अध्यक्ष चुना गया। इस समय बगीचा सिंह, कैप्टन महिंद्र सिंह, राजीव कुमार जीवा,...
article-image
पंजाब , समाचार

मादक पदार्थों की तस्करी पर अमित शाह की बैठक में सीएम सुक्खू वर्चुअली शामिल : हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

राज्य में पहली बार पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गयाः मुख्यमंत्री रोहित जसवाल ।हमीरपुर, 11 जनवरी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित ‘नशीली दवाओं...
article-image
पंजाब

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और...
Translate »
error: Content is protected !!