हर मंच से अपने ही विधायकों को कोसना मुख्यमंत्री की बौखलाहट : हर मंच से अपने ही विधायकों को कोसना मुख्यमंत्री की बौखलाहट – जयराम ठाकुर जयराम ठाकुर

by
भारतीय के लोगों के सुझाव  से ही तैयार होगा बीजेपी  का संकल्प पत्र
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मंच से अपनी ही पार्टी के विधायकों को कोस रहे हैं।  इससे उनकी बौखलाहट साफ़ ज़ाहिर होती है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटी के दम पर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आए मुख्यमंत्री जनता के सवालों का सामना नहीं करपा रहे हैं। इसीलिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग सरकार से कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों  के बारे में पूछ रहे हैं। इसलिए सरकार को कांग्रेस की गारंटियों पर जवाब देना है।आज प्रदेश में  हर वर्ग के लोग सरकार से निराश हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि  कांग्रेस ने जिस तरीक़े से झूठ बोलकर सरकार बनायी है उसी तरह झूठ बोलकर वह सरकार को चलाते रहे। लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है। इस देश में अब नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी गारंटी नहीं रह गई है।आज हर देशवासी सिर्फ एक गारंटी पर भरोसा करता है और वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में रेल से जुड़ी 85 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण के लिए उनका आभार जताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी भारत के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी कहा वह करके दिखाया। यही कारण है कि आज हर देशवासी उन पर आँख मूँद कर भरोसा करता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र भारत के लोगों के सुझाव के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। इसके लिए देश भर में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इसी कड़ी में  हिमाचल प्रदेश में भी  संकल्प पत्र सुझाव यात्रा के अनेकों कार्यक्रम चल रहे है। चारो संसदीय क्षेत्रों में दो-दो वाहनों के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं जिससे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में सबका सहभाग हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालाजी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे

ज्वालामुखी 22 जुलाई : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे। सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदलते भारत की गाथा है प्रधानमंत्री का “मन की बात”कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

“मन की बात” कार्यक्रम में हिमाचल के नवोन्मेष को शामिल करने के लिए मोदी का आभार एएम नाथ। सिरमौर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर के नाहन में भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 अगस्त : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 अगस्त – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे : एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में

ऊना, 13 सितम्बर – मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा मुबारिकपुर अम्ब द्वारा 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!