मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर, अस्पताल से छुट्टी

by

कालीघाट :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चोटिल ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। यह जानकारी राज्य संचालित एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक, मणिमॉय बंद्योपाध्याय ने साझा की है।

ममता डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके माथे पर गिरने के बाद गहरी चोट लगी थी। कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर उन्हें शिफ्ट कर दिया गया है। एसएसकेएम निदेशक ने बताया कि चोट के इलाज के बाद ममता को छुट्टी दे दी गई। हालांकि मुख्यमंत्री को अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने ‘घर जाना पसंद किया’।

कैसे लगी ममता को गहरी चोट :   एसएसकेएम निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री को घर में ही पीछे से किसी धक्का लगने के कारण गिरने से चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल निदेशक ने आगे बताया कि डॉक्टरों ने उनके माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाए। बंगाल की मुख्यमंत्री ने शाम लगभग 7.30 बजे हमारे अस्पताल में सूचना दी कि वह अपने घर के आसपास के क्षेत्र में पीछे से किसी धक्का लगने के कारण गिर गई थीं। उन्हें मस्तिष्क आघात हुआ था और उनके माथे और नाक पर तेज चोट लगी थी

एसएसकेएम निदेशक ने बताया कि हमारे संस्थान के एचओडी न्यूरो सर्जरी, एचओडी मेडिसिन और कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा उसका जांच की गई। माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाए गए और आवश्यक ड्रेसिंग की गई। इसके साथ ही अन्य जांच भी की गई। जैसे कि ईसीजी, सीटी स्कैन आदि।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियां को लेकर नौ दिसंबर तक करें दावे आक्षेप : संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त ए शेनमोल

धर्मशाला, 09 नवंबर। मंडलायुक्त ए शेनमोल ने वीरवार को अपने कार्यालय में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रारूप में प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल : देहरा के होशियार सिंह और जोगिंदर नगर के प्रकाश राणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा के निर्दलीय एमएलए प्रकाश राणा और कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय एमएलए होशियार सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध की औसत खरीद 1.90 लाख लीटर प्रतिदिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश में मिल्कफेड के माध्यम से दूध की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसका श्रेय किसानों और पशुपालकों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलो चिट्‌टा पकड़ा : शिमला पुलिस ने 101 मामले एनडीपीएस के रजिस्टर किए

शिमला । हिमाचल के शिमला में लगातार बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई हो रही है। शिमला पुलिस ने अभी तक 101 मामले चिट्‌टे से संबंधित रजिस्टर किए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 72...
Translate »
error: Content is protected !!