55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

by

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग
कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की मतदान केंद्र का सफर 13 किलो मीटर पैदल तय करना होगा
एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि हिमाचल प्रदेश में 7 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
प्रदेश में 14 मई नामांकन भरने की आखिरी तिथि होगी। 17 मई को हिमाचल प्रदेश में नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि होगी। वहीं 1 जून को हिमाचल प्रदेश में मतदान होगा।
वही 4 जून को देशभर में एक साथ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 7 990 मतदान केन्द्र चिन्हित कर लिए गए हैं जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले 267 मतदान केंद्र बढ़े हैं।
वहीं प्रदेश में 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। अभी तक 55,72,740 मतदाता रजिस्टर किए हैं जिनके बढ़ने की संभावना है। 65682 सर्विस वोटर हैं जेंडर ratio 979 हैं जो कि देश की तुलना में बहुत अच्छी है।
प्रदेश में 56320 पीडब्ल्यूडी वोटर और 85 वर्ष से अधिक आयु के 60995 मतदाता है। मतदाता आचार संहिता की उलंघाना से संबंधित शिकायते 1950 टॉल फ्री नम्बर से दे सकते हैं। निष्पक्ष चुनाव करवाना चुनाव आयोग का ध्येय है ।
प्रदेश में पहली बार मतदान करने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 38 हज़ार 918 है जो कुल मतदाताओं का 2.5 प्रतिशत है। प्रदेश में 231 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है।
मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 50 हज़ार के लगभग चुनाव कर्मी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने कहा की प्रदेश में अभी तक 425 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं. हालांकि यह प्रक्रिया आखिरी वक्त तक चलेगी ऐसे में इन मतदान केदो पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएंगे।
वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक वर्तमान चुनाव के दौरान प्रति संसदीय क्षेत्र 95 लाख़ प्रति संसदीय क्षेत्र खर्च की सीमा है. पिछले चुनाव में यह सीमा 70 लाख प्रति संसदीय क्षेत्र थी।
प्रदेश मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र पर भी मतदान होगा। 15 हज़ार 256 फीट की उंचाई पर टशीगंग मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा जो विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है।
इसके अलावा चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की मतदान केंद्र का सफर 13 किलो मीटर की पैदल यात्रा के बाद तय करना होगा। वहीं फतेहपुर के सतकुटेड़ा में नाव से पहुंचना पड़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
पंजाब

नेपाल सीमा पर पंजाब का युवक पकड़ा : पास्को एक्ट के आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था

सोनौली  :  हिन्दुस्तान संवादइंडो-नेपाल सीमा सोनौली में शुक्रवार को इमीग्रेशन ने पंजाब के एक युवक को पकड़ा। इस युवक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। सूचना पर पंजाब पुलिस सोनौली पहुंचकर युवक को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई किसानों की आवाज; किसानों को अन्नदाता बताने वाली सरकार द्वारा उन पर आंसू गैस और रबड़ बुलेट्स बरसाने की निंदा की

चंडीगढ़, 17 दिसंबर: चण्डीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए, केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में संबोधन के...
article-image
पंजाब

दादे पोत्रे ने लुटेरों का बिना डरे डट कर किया मुकाबला – गढ़शंकर नंगल रोड़ पर रियात मैगा मार्ट में तेजधार हथियार से दूकानदार पर किया हमला : सात हजार की नकदी लूट कर फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड पर गांव डल्लेवाल में रियात मैगा मार्ट में  देर शाम बेख़ौफ़ युवक तेजधार हथियार लेकर घुसे और सात हजार रुपए लुटे और दूकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर...
Translate »
error: Content is protected !!