चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

by
शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए।
पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को प्रचार और प्रकाशन का प्रभारी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रशासन और समन्वय का प्रभारी बनाया है।  विधानसभा में कटौती प्रस्ताव और वित्त विधेयक पर मतदान से अनुपस्थित रहने वाले छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विधानसभा की छह सीट खाली हो गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आमदनी में वृद्धि : किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

लोकगीतों के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ ऊना : 11 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूवी कलामंच, टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूणी के कलाकारों ने विभागीय विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई : जिला बिलासपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘गृह सूचीकरण कार्य’ के सफल संचालन के लिए आयोजित फील्ड ट्रेनर की तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिया में 30.52 लाख से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र का विधायक आशीष बुटेल ने किया लोकार्पण

करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को घर-द्वार पर मिलेंगी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं, केंद्र में चारदीवारी बनाने के निर्देश एएम नाथ।  पालमपुर, 15 अक्टूबर। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत जिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गायिका से रेप के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा को गायिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को सजा सुनाई गई। विजय मिश्रा को...
Translate »
error: Content is protected !!