200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

by
करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए जुड़े हुए युवाओं को स्वयं भी मतदान करने और मतदान के दिन सभी गांव के लोगों को मतदान केंद्र में पहुंचने का संदेश देना था ताकि क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राज कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
स्वीप अधिकारी राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान थीम रखा गया है। बीएड़ काॅलेज के प्राचार्य प्रवीण कुमार मैहता ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महाविद्यालय स्तर पर करवाया जाना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि युवा मतदाता अपने परिवार के साथ-साथ अपने गांव में भी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए योगदान दे सकते हैं। नोडल अधिकारी प्रोफेसर पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता और लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आने वाले चुनाव के मतदान दिवस एक जून को अपने-अपने गांव के मतदान केंद्रों में जाकर स्वेच्छा से सेवाएं प्रदान करें और अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करे। इस प्रकार वे
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारत निर्वाचन आयोग के यूथ आइकाॅन के रूप में कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर युवाओं को आॅनलाइन माध्यम स्वीप की शपथ और सोशल मीडिया के माध्यम से हैशटैग लगाकर अपने सर्टिफिकेट के साथ साझा करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। 210 मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
इस दौरान काॅलेज के छात्रों के लिए नारा लेखन, पोस्टर पेंटिंग कंपटीशन और संदेश पत्र प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नारा लेखन प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर पेंटिंग कंपटीशन में 18 जबकि संदेश पत्र प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सुंदर संदेश कार्ड बनाकर अपने गुरुजनों, भाई बहनों, परिवार के सदस्यों को आने वाले मतदान दिवस के बारे में संदेश दिया।
नारा लेखन में प्रदीप कुमार प्रथम, ईशा कुमारी द्वितीय और हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रदीप ने प्रथम, रीना ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। संदेश कार्ड प्रतियोगिता में पूजा शर्मा प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रही। स्वीप टीम और महाविद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार मैहता ने प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में स्वीप स्विफ्ट गोल्ड मेडल से नवाजा। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों व 10 अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का प्रण लिया
स्वीप मानव श्रृंखला बनाई
इस अवसर पर काॅलेज के छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर मतदान में बढ़चढ़ कर भग लेने का संदेश दिया। पांच विभिन्न रंगों से बनी इस की मानव श्रृंखला के द्वारा छात्रों ने संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 में करसोग करेगा शत प्रतिशत मतदान का संदेश देने के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग की टैगलाइन और लोगो चुनाव का पर्व, देश का गर्व को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया को आधार बनाकर जागरूकता लाने का प्रण भी लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय तथा दो आधुनिक व्यावसायिक परिसरों की स्थापना को प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा डिजिटल कौशल और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा बिलासपुर 30 दिसम्बर: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल….जिन्में 10 IPS भी शामिल : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को विरोध स्थल से दिया हटा

नई दिल्ली।   शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए तैयार की जा रही नई योजनाएं : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत टाहलीवाल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की. नगर पंचायत के नव नियुक्त प्रधान एवं उप प्रधान को दी बधाई ऊना : 2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर

पंचायत चुनाव न करवा कर ग्रामीण और शहरी निकायों का बहुत नुकसान कर रहे हैं मुख्यमंत्री स्थानी निकायों के चुनाव रोक कर केंद्रीय मदद के रास्ते बंद कर रही है सुक्खू सरकार सदन से...
Translate »
error: Content is protected !!