भाजपा न तो कर्मचारी हितैषी और ना महिला हितैषी : कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास करने पर लोगों में भाजपा के प्रति भारी क्रोध – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना : एएम नाथ।  हिमाचल में करीब 15 महीने पहले चुनी गई सरकार को गिराने का आर्किटेक्चर और डिजाइन भाजपा ने तैयार किया था और इसमें जयराम ठाकुर जैसे नेताओं ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन भाजपा का ऑपरेशन लोटस औंधे मुंह गिरा है। उन्होंने कहा कि जनादेश से चुनी गई सरकार को गिराने का प्रयास करने पर लोगों में भाजपा के प्रति भारी क्रोध है। यह शब्द उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ की तरफ से आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला ।  इस दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी विवेक शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कार्यकर्ता सम्मेलन में आप सभी लोगों का उत्साह इस बात का सबूत है कि एक बार फिर कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा।

                                 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 15 माह में कांग्रेस ने साफ-सुथरी सरकार हिमाचल प्रदेश की दी।  इस कालखंड में दो बड़े वायदे पूरे किये. प्रदेश के 136000 कर्मचारियों को ओपीएस देने का साहसिक फैसला कांग्रेस ने लिया और इसे पूरा भी किया।  महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा पर भी कांग्रेस ने पूरी तरह अमल किया है, लेकिन भाजपा न तो कर्मचारी हितैषी और महिला हितैषी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को दी जाने वाली राशि के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर सरकार के इस वायदे को पूरा होने से रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने अपना समाज विरोधी चेहरा दिखाया है । यह मुद्दे आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव का गणित भूगोल सब बदल देंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने वाली नही बल्कि स्थिर और टिकाऊ सरकार है।  लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में पांच और सीटों पर उपचुनाव होंगे।  इसमें तीन निर्दलीयों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होगा।  जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह के चुनाव जीतने के बाद शिमला ग्रामीण और शिमला क्षेत्र से विनोद सुल्तानपुरी के चुनाव जीतने के बाद कसौली की सीट खाली होगी। इसके चलते इन दो विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होंगे और सभी 11 उपचुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या 40 से भी कहीं ऊपर चली जाएगी।

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद कंगना रनौत ने कहा था कि उनके सामने कोई युवा प्रत्याशी होना चाहिए तो कांग्रेस अपना युवा चेहरा विक्रमादित्य सिंह इस चुनाव मैदान में उतार रही है।  मुकेश ने कहा कि इस खेल को शुरू भाजपा ने किया था लेकिन अंत कांग्रेस करेगी।

May be an image of 6 people and people smilingMay be an image of 7 people, dais and text that says "मुख्य आताथ श्री मुकेश अग्निहोत्री जी उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश कार्यकर्वा बूथ ममेलन आোন:- हिमाचल हठेती होলে. तोगीपंगा (कुटलेंड्द) र्मा (महासचिव P श कांग्रस) तिथि तेथिअप्रेल2024 93 अप्रेल 2024 समय: सुबह 0:00 बजे"May be an image of 6 people, people smiling, dais, hospital and text that says "उपमुख्यमंत्री उपमुख्मंत्रीहिमाचलप्रदवश हिमाचल प्रदेश कार्यकर्वा बूथ ममेलन तिथि अप्रैल 2024 समय: सुबह 10:00 बजे পল:- हिमावल हबेली होट्ल. जोगीपंगा (कटहेड) विवेक ववेकरर्माि भर्माति (महासचिव हिमाचल प्रदेश करि्रीस)"
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुफरी से जनेडघाट चायल सड़क पर खर्च किए जा रहे 52 करोड़ – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कोटी तथा शीलोनबाग में 3.54 करोड़ के किए उद्घाटन व शिलान्यास एएम नाथ। कुफरी : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया : आप ने धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में विश्व स्तरीय एम्स किसी सपने के सच होने जैसा है : जयराम ठाकुर

एम्स ने हिमाचल में आधुनिक चिकित्सा के नए अयाम स्थापित किए हैं हिमाचल को एडवांस टैक्स शेयर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार हिमाचल में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रधानमंत्री का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की...
Translate »
error: Content is protected !!