सब्र रखें मुख्यमंत्री,  देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर

by
मण्डी की बेटी के बारे में जब कांग्रेस की नेत्री अमर्यादित टिप्पणी की तो ख़ामोश रहे कांग्रेस,
जयराम ठाकुर ने कंगना से कहा कि दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता की तरह करना होगा काम
कंगना दिल्ली में बुलंद करेंगी मण्डी की आवाज़, देवभूमि के हितों की लड़ेंगी लड़ाई
एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय कुछ ज़्यादा ही अधीर हो रहे हैं। वह सब्र रखें। आने वाले समय में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। चुने हुए विधायकों को ज़लालत के कारण अपनी विधायकी छोड़नी पड़ी। मुख़्यमंत्री ने अपने प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों की सलाह और विरोध की हर आवाज़ को अनसुना कर दिया, अनदेखा कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि राज्य सभा के चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने कांग्रेस के पर्यवेक्षकों को दिखाकर भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। इस घटना क्रम के वह स्वयं ज़िम्मेवार है।
नेता प्रतिपक्ष ढालपुर स्थित अटल सदन में कंगना रनौत के पक्ष में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है कि इस बार नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी और एनडीए गठबंधन को चास सौ से ज़्यादा सीटें आएँगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह पहले से ही कह रही है कि सरकार के कार्यों की वजह से कार्यकर्ताओं में निराशा है। चुनाव लड़ने के हालात नहीं हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने देवभूमि की बेटी और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। लेकिन उससे भी दुःखद रहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी नेता कांग्रेस की नेत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं बोला।  मांडव्य ऋषि की नगरी के लिए, देवभूमि की बेटी के लिए किस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस खामोशी का क्या मतलब निकाला जाए। इस खामोशी का जनाब मंडी के लोग देंगे। कंगना को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय आम आदमी की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है और विधायकों को को बीस-बीस कमांडो दिये हैं। जो दिन रात यह देखते हैं कि महोदय हैं कि नहीं।
जयराम ठाकुर ने मंच से कंगना को कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का सब कुछ हैं। आज भले ही कुर्सियाँ दिख रही है। लेकिन यह कार्यकर्ता यहाँ पर दरी भी बिछाते हैं और दरी पर ही बैठते भी हैं। वाल पेंटिंग से लेकर पोस्टर चिपकाने का काम भी यह कार्यकर्ता ही करते हैं और यहाँ बैठे सभी नेताओं ने यह काम किया है। आपको भी कार्यकर्ता की तरह जी-जान से काम करना है। उन्होंने कहा कि कंगना दिल्ली में देवभूमि और मण्डी को मज़बूती से उठाएँगी। इस मौक़े पर मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार कंगना रानौत,पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, लाहौल स्पीति  के पूर्व विधायक रवि ठाकुर,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित सूद, कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के  प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, महामंत्री अमर ठाकुर, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, महामंत्री जगदीश ठाकुर, श्रवण  लाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष युव राज बौद्ध,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अर्चना ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मनीषा सूद आईटी प्रभारी अर्चना ठाकुर, भाजपा जिला प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पोशु राम उपस्थित रहे।
में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आह्वान : शिमला स्थित संभोटा तिब्बती स्कूल में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ समारोह में भाग लिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के पावन...
article-image
पंजाब , समाचार

आप विधायकों के बयान दर्ज : अंगुराल बोले केंद्रीय मंत्री के जरिए हुई खरीदने की कोशिश, दो वकीलों ने संपर्क किया

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस से जुड़े मामले में सोमवार को मोहाली विजिलेंस दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इनमें जालंधर वेस्ट के एमएलए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना परिधि गृह में सुनी जनता की समस्याएं

जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से भेंट की ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ऊना परिधि गृह में जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना का एक प्रतिनिधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधायक संजय रत्न ने बारी कलां में 30 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी 8 जनवरी:  विधायक संजय रत्न ने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि...
Translate »
error: Content is protected !!