13 साल की नाबालिग निकली गर्भवती : 13 साल की लड़की के साथ एक व्यक्ति ने करीब 3 महीने तक किया दुष्कर्म

by

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 13 साल की लड़की के साथ करीब 3 महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उक्त 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती है। इस मामले में नवी बारादरी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

मध्य प्रदेश का रहने वाला है पीड़ित परिवार :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह काफी समय से अपने परिवार के साथ जालंधर के रेलवे क्वार्टर के पास रह रहा है। वह जालंधर में मोची का काम करता था। उनकी शादी 2010 में जालंधर में हुई थी। अगले साल उनके घर बेटी का जन्म हुआ। अगले ही वर्ष उनकी पत्नी की किन्हीं कारणों से मृत्यु हो गई।

लड़की को अचानक होने लगा पेट में दर्द :  पिता ने बताया कि पहले वह करतारपुर में मोची का काम करता था। कुछ महीने पहले वह जालंधर आए थे। वह जालंधर से संत नगर रोड पर किराये पर रहता था। इस दौरान वह अपने काम पर चला जाता था और लड़की घर पर अकेली होती थी। पिछले दिनों बेटी के पेट में अचानक दर्द होने लगा। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

डरा-धमकाकर बनाए गए शारीरिक संबंध :   14 अप्रैल को वह अपनी बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर ले गया। जब डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो पता चला कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोटें थीं और वह गर्भवती थी. जिसके बाद पिता ने किसी तरह लड़की को मनाया और जब उसने पूछा तो उसने बताया कि उसके क्वार्टर में रहने वाला एक शख्स उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी घर के अंदर घुसकर यह हरकत करता था। साथ ही आरोपी धमकी भी देता था कि अगर उसने उक्त बात किसी को बताई। ये धमकियां देकर आरोपी ने करीब 3 महीने में कई बार लड़की से रेप किया।

मेडिकल कराने के बाद खुलासा :   लड़की की मेडिकल जांच कराई गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चरण दास उर्फ सन्नी बाबा निवासी ब्यास, अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एडीसीपी ने कहा-आरोपी को जल्द रिमांड पर लिया जाएगा :  एडीसीपी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ शुरू की जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि उक्त आरोपी ने कितनी बार लड़की का शोषण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
article-image
पंजाब

Yellow paw on house of

Local residents laud Punjab government’s action against drug peddling Hoshiarpur/June 25/Daljeet Ajnoha : Under the ‘Yuddh Nashiyan Viruddh’ campaign launched by the Punjab government to eradicate drug peddling and remove illegal encroachments done by...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने...
Translate »
error: Content is protected !!