डॉ अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में क्रांतिकारी समागम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 22 अप्रैल: विश्व के उच्च कोटि के विद्वान व भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी के 133वें जन्म दिवस को समर्पित डॉ. बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉ. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में एक क्रांतिकारी समागम आयोजित किया गया। समागम की शुरुआत बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समागम में मुख्य वक्ता भंते करुणाशील डॉ राहुल जी, एडवोकेट रनजीत होशियारपुर तथा संजीव बोध ने संबोधित करते बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन तथा फिलासफी पर तथा भारतीय संविधान में समूचे भारत के निवासियों को मिले बराबरता के अधिकारों संबंधी विस्तार से प्रकाश डालते बाबा साहेब के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके भंते करुणाशील ने धार्मिक प्रवचन करते कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हमें सबको बुद्ध धम्म का रास्ता दिखाया जिस पर चलते हुए धार्मिक तौर पर संगठित होने की बात की। इस मौके आजाद कला मंच द्वारा नशों, भ्रमों व अंधविश्वासों को दूर करने का संदेश देते हुए नाटक तथा कोरियोग्राफी पेशकार बाबा साहेब के अंबेडकर जी के मिशन से अवगत कराया। इस मौके छोटी बच्चियों और महिलाओं द्वारा बाबासाहेब के जीवन से संबंधित गीत व कविताएं भी पेश की गई।
समागम दौरान सहयोगियों तथा गणमान्य शख्सियतों का बाबा साहेब की फोटो वाला स्मृति चिह्न  देकर सम्मानित किया गया। समारोह दौरान चाय पकौड़े व गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। समागम दौरान डॉ. अवतार सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, डा. सतविंदर पाल सिंह एसएमओ नवांशहर. डॉ जसवंत सिंह थिंद एसएमओ माहिलपुर, डा. हरप्रीत कौर, डा. सोनिया, जसबीर बेगमपुरी, लेक्चर्र मुल्ख राज, पी.एल. सूद, मास्टर नरेश भंमियां, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, प्रदीप कुमार गुरु, दिलावर सिंह एचटी, राजकुमार गढ़शंकर, हेडमास्टर संदीप बडेसरों, लैक्चर्र सतनाम सिंह,  कुंदन लाल बडेसरों, दीवान चंद, फूला सिंह बीरमपुर, निर्मल सिंह मुग्गोवाल, निर्मल कौर बोध, मोनिका साईं, बलबीर कौर, कृष्णा देवी, सुदेश बाला, जसवीर कौर, परमजीत कौर, नरेंद्र बेगमपुरी, जगतार सिंह करीमपुरी, मैनेजर बलवंत सिंह, अंग्रेज सिंह3 मनदीप कौर, अमरजीत सिंह, मैनेजर हरदेव राय, सुपरडेंट मनजिंदर कुमार, भाग सिंह, प्रिंसिपल गुरबख्श लाल, रामजी दास चौहान, बलवंत राम, बलविंदर कुमार, हरिराम, राजेंद्र पाल, रामदास, लेक्चर्र जसविंदर सिंह काहमा, परमजीत सिंह, मा. सतपाल,  एडवोकेट बलजिंदर कुमार, मा. जुझार सिंह, प्रिंसिपल सरूप चंद, हरबंस सिंह सूनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्व: गौरव की स्मृति को समर्पित स्वैच्छिक ब्लड कैंप  19 फरवरी को गांव मेंहिंदवानी  में

गढ़शंकर  : 15 फरवरी :  जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नेतृत्व और बीडीसी ब्लड सेंटर  नवांशहर के तकनीकी सहयोग से गांव मेंहिंदवानी में  सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद और गांव मेंहिंदवानी के निवासियों द्वारा  19...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा – हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे : डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर : “ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है और हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। वास्तविक संख्या निश्चित रूप से अधिक होगी, क्योंकि...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री, मंत्रियों व नीतिकारों के पुतले फूंके : पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट, एनपीएस के अधीन आते कर्मचारियों व डीटीएफ के कार्याकर्ताओं ने

गढ़शंकर : पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब दुारा ब्लाक व जिला स्तरीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्री मंत्रियों व नीतिकारों के पुतले फंूकने के आहावान पर पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट गढ़शंकर, एनपीएस के अधीन आते...
article-image
पंजाब

पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध से गुस्साए शख्स का खौफनाक कदम : कटार से दोस्त के कर दिए कई टुकड़े; नाले से सिर बरामद

संगरूर। पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध से गुस्साए व्यक्ति ने अपने दोस्त का न केवल तेजधार हथियार (कटार) से कत्ल कर दिया, बल्कि हत्या करने के बाद दोस्त की गर्दन धड़ से अलग...
Translate »
error: Content is protected !!