डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विभिन्न मंडियों में गेहूं खरीद का जायजा लिया – किसानों को मंडियों में नहीं आने देंगे कोई परेशानी- रौड़ी

by
गढ़शंकर, 26 अप्रैल: डिप्टी स्पीकर  पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा किया और गेहूं की खरीद का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने रोड मजारा, पनाम, समुंद्ड़ा, गढ़शंकर, सैला, मोरांवाली और माहिलपुर मंडियों में खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि खरीदे गए गेहूं की लिफ्टिंग और भुगतान एक साथ हो। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, ताकि किसानों को मंडियों में फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों में पानी, रोशनी, पंखे, छाया, जेनरेटर सेट और शौचालय की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि इस साल गेहूं का एमएसपी 2275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसलों को पूरी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि उन्हें फसलों को बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी, बलदीप सिंह, दीपक कुमार एमसी, सुमित सोनी, सुच्चा सिंह कुक्कड़ मजारा, मा. सतपाल सिंह लठ, रिंका चौधरी, मोहित गुप्ता, बलवीर सिंह ढिल्लों, अजमेर सिंह ढिल्लों, राजीव कुमार, जुझार सिंह, राजिंदर सिंह ढिल्लों, कुलविंदर सिंह पेरी, अजमेर सिंह राम गढ़ झुंगी और अन्य शख्सियतें मौजूद थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ : हरियाणा सीएम नायब सैनी

जालंधर :  जालंधर में जैन समाज के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सर्वसम्मति से गढ़ी मट्टों सहकारी सभा का अध्यक्ष चुना

गढ़शंकर 3 अक्तूबर : आज गढ़ी मट्टों बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सभा लिम: गढ़ी मट्टों में सभा की कमेटी के चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें गांव गढ़ी से कामरेड बख्शीश सिंह दयाल...
article-image
पंजाब

हिंदुओं की भावनाओं का हो सम्मान: दीवान की मुख्यमंत्री मान से राज्य स्तर पर महाशिवरात्रि मनाने की अपील

लुधियाना, 18 जनवरी: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट : दवाओं के साथ भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल मशीनें भी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 31 किलो अल्प्राजोलम की टैबलेट बरामद की हैं...
Translate »
error: Content is protected !!