एस.डी. स्कूल गढ़शंकर की छात्रा गुरलीन कौर ने 12वीं कक्षा की मेरिट में 9वां रैंक प्राप्त किया 

by
गढ़शंकर, 30 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आज घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरलीन कौर पुत्री सरवन सिंह ने 492 ( 98.4 फीसदी) अंक प्राप्त कर पंजाब की मेरिट में 9वां रैंक हासिल किया है और पूरी तहसील में प्रथम स्थान पर रही है। इस संबंधी जानकारी देते प्रिं वंदना राणा ने बताया कि छात्रा गुरलीन कौर स्कूल की कामर्स की छात्रा है और स्कूल की होनहार छात्रा है। इस शानदार प्राप्ति के लिए स्कूल कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश कृपाल, मैनेजर सोमनाथ ओहरी, प्रिंसिपल वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी नेहा ने स्कूल स्टाफ, छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CBI के कब्जे में 55 लाख, वापसी के लिए अदालत पहुंचे शिकायतकर्ता : करीब दो साल से जांच एजेंसी के पास रकम; 28 सितंबर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़। करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपये वापस लेने के लिए छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े दो शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित CBI की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। रजनीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

उम्रकैद की आतंकी खानपुरिया व उसके 3 साथियों को सजा : चारों आरोपियों पर देशद्रोह, आपराधिक साजिश रचने और गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने के थे आरोप

मोहाली, 29 मार्च :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी कुलविंदरजीत सिंह खानपुरिया व उसके तीन साथियों जगदेव सिंह, रविंदरपाल सिंह मेहना व...
Translate »
error: Content is protected !!