लुधियाना से आजाद उम्मदीवार के रुप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : पूर्व मोगा कांग्रेस के प्रधान कमलजीत सिंह बराड़

by

लुधियाना : पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बेटे और पूर्व मोगा कांग्रेस के प्रधान कमलजीत सिंह बराड़ ने ऐलान किया है कि वह लुधियाना से आजाद उम्मदीवार के रुप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बराड़ पहले मोगा से कांग्रेस प्रधान थे। कांग्रेस की पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाकर उन्हें सभी जिम्मेवारियों से करीब 1 साल पहले पार्टी ने मुक्त कर दिया था।

बराड़ अक्सर वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह के पक्ष में बयानबाजी प्रदेश प्रधान अमरेन्द्र राजा वड़िंग पर किसी न किसी बात को लेकर टिप्पणी करते रहते थे। बराड़ ने कहा कि उसने 8 साल यूथ कांग्रेस में काम किया है। युवा उनके पास आते है जो कहते हैं कि नेता सिर्फ चुनाव के समय युवाओं का इस्तेमाल करतें है। जीतने के बाद कोई लोगों का हाल नहीं पूछता। बराड़ ने कहा कि वड़िंग कांग्रेस की सर्कुलर नीतियों पर नहीं चलते लेकिन राजा वड़िंग धर्म को टारगेट करते हैं।

राजा वड़िंग के चुनाव मैदान में आने से 10 दिन पहले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। बराड़ ने कहा कि मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से मुकाबला नहीं है। मेरी विचारों की लड़ाई है। बराड़ ने कहा कि बीते दिन लुधियाना में वड़िंग का लोगों ने काली झंड़ियां दिखाकर विरोध किया क्योंकि वह सिख विरोधी है। कांग्रेस की छवि को राजा खराब कर रहा है। वड़िंग जैसे लोग युवाओं का इस्तेमाल करते है।

कमलजीत सिंह बराड़ पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बड़े बेटे हैं। यूथ कांग्रेस में रहते हुए बराड़ राहुल गांधी की टीम के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के विस्तार पर उन्होंने काफी जमीनी लेवल पर काम भी किया है। बराड़ ने कहा कि मेरे हलके की पूरी कांग्रेस मेरे साथ है। कांग्रेस हाईकमान को वड़िंग जैसे नेताओं पर एक्शन लेना चाहिए ताकि कांग्रेस के पतन को रोक सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

District Legal Services Authority to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.4 : Neeraj Goyal, Secretary-cum-CJM of District Legal Services Authority, Hoshiarpur, announced today that under the direction of Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar (Mohali), and guidance of the District and Sessions...
article-image
पंजाब

पंजाब, यूटी पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगे पूरी न करने के कारण विरोध सप्ताह मनाया व मांगपत्र विधायक को सौंपा

गढ़शंकर – पंजाब, यूटी पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की ज्वलंत जायज मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में। कर्मचारी एवं पेंशनभोगी मोर्चा 21 मई से 27 मई तक विरोध सप्ताह मना रहे...
article-image
पंजाब

शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध पत्नी नीरू कपूर के बयान पर कार्यवाही करते हुए पति प्रिंस थेर पुत्र सुरेश चंदर...
article-image
पंजाब

विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया , 3 गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन...
Translate »
error: Content is protected !!