जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

by

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की धमकी दे रही थीं।  ऑडियो वायरल होने के बाद महिला टीआई उषा सोमवंशी ने भी सफाई दी थी। साथ ही कहा था कि उसे तोड़मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। फरियादी अपने पिता को परेशान कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई इंज्यूरी नहीं थी, इसलिए एनसीआर काटकर दे दिया गया था।

वहीं, चाकघाट थाना प्रभारी की शिकायत फरियादी ने एसडीओपी से की थी, जिन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का विश्वास दिया था। ऑडियो वायरल होने के बाद महिला टीआई उषा सोमवंशी की थानेदारी चली गई है। इस मामले में रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने महिला थाना प्रभारी उषा सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, उनकी जगह चाकघाट थाने का प्रभार उप निरीक्षक संजीव शर्मा को सौंपा गया है। संजीव शर्मा ही अभी चाकघाट थाने का काम देखेंगे।

दरअसल, पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए चाकघाट थाने गए हुए थे। थाना प्रभारी से मुलाकात के बाद भी 3 दिनों तक मामला दर्ज नहीं किया गया। तीसरे तीन थाना प्रभारी उषा सोमवंशी ने फोनकर उसके साथ बदसलूकी की। साथ ही कहा कि अगर पिता ने एक मारे हैं तो मैं तुझे 2 जूते मारूंगी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा केवल एक आईएसआई एजेंट ही उठा सकता है ,जाखड़ द्वारा चुनाव के दौरान पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है – मनीष तिवारी

गढ़शंकार। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल के निवास पर प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जालंधर के संतोखपुरा में बड़ा धमाका, एक की मौत, कई घायल : धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर धमाका किस कारण हुआ एएम नाथ। जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में ब्लास्ट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की हत्या 4 करोड़ के लिए : बेहोशी की हालत में ट्रक से कुचल कर किया मर्डर, पहले शराब में दवाई पिलाई :

फतेहगढ़ साहिब : पुलिस ने सुखजीत सिंह मर्डर केस सुलझाते हुए दावा करते हुए बताया कि 4 करोड़ के लिए दोस्त ने ही हत्या की और मर्डर भी फिल्मी अंदाज में किया गया। पहले...
हिमाचल प्रदेश

वैक्सीन सप्लाई आने के बाद शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरणः सीएमओ

ऊना – मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वालों का कोविड-19 टीकाकरण 1 मई से लगाया जाना संभव...
Translate »
error: Content is protected !!