पंजाबियों ने AAP, कांग्रेस और अकाली को आजमाया, एक मौका भाजपा को दें : डॉ. सुभाष शर्मा

by

रोपड़/खरड़ : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज रोपड़ और खरड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पंजाब की खोई हुई गरिमा को बहाल कर सकते हैं। कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि पीएम के रूप में अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा आज सड़क, रेलवे और हवाई नेटवर्क देखकर साफ़ नज़र आता है कि देशतेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है लेकिन दुर्भाग्य से पंजाब पिछड़ रहा है। उन्होंने लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा,इस चुनाव में पंजाबियों को यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए कि हम भाजपा को वोट देकर सरकार बनाने में योगदान दें और यह सुनिश्चित करें कि कम से कम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पंजाब में भी अभूतपूर्व विकास हो।”

डॉ. सुभाष ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि देश आगे जा रहा है और पंजाब पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा, “एक तरफ, योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को अपराध और गैंगस्टर मुक्त राज्य बना दिया है, दूसरी तरफ, पंजाब में ‘जंगल राज’ कायम है और गैंगस्टरों को खुली छूट मिली हुई है।” डॉ. शर्मा ने कहा कि पंजाब में जहां बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, नशीले पदार्थों का अभिशाप चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सख्ती से निपटने की जरूरत है । उन्होंने मतदाताओं से पंजाब के लिए एक नई सफलता की कहानी लिखने के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया।

पंजाब के उद्योग जगत के दूसरे राज्यों की ओर पलायन की ओर इशारा करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, ”यूपी, गुजरात और कई अन्य राज्यों के अलावा हमारा पड़ोसी राज्य हरियाणा भी प्रगति के मामले में काफी आगे निकल चुका है, जबकि आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य पर 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कर्ज़े के भोज को तभी कम किया जा सकता है जब यहां के लोग मोदी के विकसित भारत के विचार का समर्थन करेंगे।”

डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब के गांवों में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने सभी दलों – आप, कांग्रेस और अकालियों को आजमाया है, लेकिन नतीजा यह रहा कि यह सभी पार्टियां राज्य की समस्याओं का समाधान करने में बुरी तरह विफल रही हैं और इनके नेता केवल अपनी बेहतरी के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा, गांवों के लोग कहते है कि हमने कांग्रेस और शिअद के विकल्प के रूप में आप को वोट दिया था, लेकिन उन्होंने भी राज्य को बर्बाद कर दिया है और अब हमने मोदी के साथ खड़े होने और भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। डॉ. शर्मा ने पूर्ण विश्वास से कहा इस बार ग्रामीण लोग देश और पंजाब के सर्वांगीण विकास के प्रयास में भाजपा और पीएम मोदी का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अपनी चुनावी सभाओं के दौरान डॉ. शर्मा ने गरीबों के लाभ और उत्थान के लिए मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। सभी चुनावी सभाओं में भाजपा उम्मीदवार के लिए आम जनता का उत्साह जबरदस्त था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी को मनाएगी बेटियों की लोहड़ी 

गढ़शंकर,  6 जनवरी :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी दिन रविवार को गांव मोइला वाहिदपुर में बेटियों की लोहड़ी का आयोजन करेगी। यह बात सोसायटी की महिला विंग की पदाधिकारियों किरण बाला...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने शहीद उधम सिंह भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का किया उद्घाटन

सांसद द्वारा 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी मोहाली, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने द्वारा आज शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड...
article-image
पंजाब

जवाबी फायरिंग में तीनों गैंगस्टर घायल, चौथा साथी मौके से फरार, एक गैंगस्टर की इलाज के दौरान मौत : आईजी ने गैंगस्टरों का पीछा करते वक्त गोली लगने से शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह की मौत पर गहरा जताया दुख

कपूरथला : फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बयां किया दर्द – मेरे 5 बच्चे हैं, नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पी और मेरा रेप किया

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर देखा गया। इस महिला ने रोते हुए बताया कि वह बार-बार कहती रही कि...
Translate »
error: Content is protected !!