पंजाब में आप की जीत से देश में बढ़ेगी ताकत : दो साल में इंडस्ट्री का पंजाब से बाहर जाना रुका ही नहीं, बल्कि पंजाब में आना शुरू हो गई : केजरीवाल केजरीवाल

by

फिरोजपुर : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के फिरोजपुर में टाउनहॉल में सभा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आढ़तियों और व्यापारियों को बिचौलिया मानते हैं। हम आढ़तियों और व्यापारियों को देश एवं पंजाब की अर्थव्यवस्था को रीढ़ मानते हैं। देश की अर्थव्यवस्था के लिए जितने जरूरी किसान और मजदूर हैं, उतने ही जरूरी व्यापारी और आढ़ती भी हैं। अगर आप नहीं रहें, तो देश की अर्थव्यवस्था दो मिनट भी आगे नहीं बढ़ पाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले इंडस्ट्री और व्यापार का बुरा हाल था। इंडस्ट्री पंजाब छोड़कर आस-पास के राज्यों में जा रही थी, लेकिन दो साल में इंडस्ट्री का जाब से बाहर जाना रुका ही नहीं, बल्कि पंजाब में आना शुरू हो गया है। 50 हजार करोड़ का निवेश पंजाब आ चुका है।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि टाटा का दूसरा सबसे बड़ा स्टील का प्लांट पंजाब में लग रहा है।जर्मनी, नीदरलैंड जैसे देशों की कंपनी के प्लांट लगने शुरू हो चुके हैं। इन्होंने 75 साल से पंजाब का बुरा हाल करके रखा था, लेकिन दो साल में हमने पंजाब की स्थिति को संभाल लिया है और अब धीरे-धीरे सुधार शुरू होने लगी है।

पंजाब में 83 फीसदी लोगों को फ्री में बिजली

उन्होंने कहा कि अब पंजाब के व्यापारियों के लाइसेंस और एनओसी लेने का काम जल्दी होने लगा है।आपने जो ताकत हमें दी, हम उससे पंजाब में अच्छे काम कर रहे हैं।।आप लोगों ने विधानसभा चुनावों में 117 सीटों में से 92 सीट देकर हमारे हाथ मजबूत कि। जिससे हम तमाम काम कर पा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब के 83 फीसदी लोगों की बिजली फ्री कर दिए हैं। पूरे देश में केवल पंजाब और दिल्ली में मुफ्त बिजली मिलती है। हमने मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं. यह सभी काम ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में उनके हाथ मजबूत करें। पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं, तो दिल्ली में उनकी ताकत बढ़ेगी।

पंजाब की जीत से देश में बढ़ेगी ताकत:   उन्होंने कहा कि पंजाब के कई ऐसे मसले हैं, जिनके लिए हमें केंद्र सरकार से लड़ना पड़ेगा। आप हमारे हाथ मजबूत कीजिए. हम पंजाब के हक के लिए लड़ जाएंगे। बता दें कि सातवें चरण और अंतिम चरण में 1 जून को पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इस चुनाव में आप आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं...
article-image
पंजाब

बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का वर्ष 2021-22 का प्रोस्पेक्टस जारी

गढ़शंकर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शुरू हो रहे नए सेशन 2021-22 का प्रोस्पेक्टस जारी किया गया। प्रोस्पेक्ट जारी करने की रस्म शिरोमणि कमेटी मेंबर...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी विधायक के घर पर खालिस्तान के नारे लिखे जाने पर हरकत में आई पुलिस

बरनाला । आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के गांव वाले घर पर असामाजिक तत्वों ने खालिस्तान जिंदाबाद, 15 अगस्त काला दिन के नारे लिख दिए। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!