हिमाचल प्रदेश में 70.5 फीसदी मतदान : कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया कल संपन्न हो गई।
लोगों में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आया. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 70.5 फीसदी मतदान हुआ। इस बार मतदान फीसदी कुछ हद तक बढ़ने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग अभी पोस्टल बैलट से हुए मतदान को भी इसमें सम्मिलित करेगा और यहां मतदान प्रतिशतता कुछ हद तक बढ़ेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक हमीरपुर में 70.64 फीसदी, कांगड़ा में 67.24 फीसदी, मंडी में 72.15 फीसदी और शिमला में 70.44 फीसदी मतदान हुआ। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की चार सीटों पर 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. वहीं, छह विधानसभा क्षेत्र को चुनाव के लिए भी 25 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। अब इन सभी प्रत्याशियों और समर्थकों को 4 जून का इंतजार है।

कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 12, शिमला संसदीय क्षेत्र में पांच, मंडी संसदीय क्षेत्र में 10 और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी 10 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही है। वहीं, बात अगर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के छह सीटों पर हुए उपचुनाव की करें, तो धर्मशाला में चार, लाहौल स्पीति में तीन, सुजानपुर में छह, कुटलैहड़ में चार, गगरेट में पांच और बड़सर में तीन प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।

बीते चुनाव ने कितना हुआ था मतदान : साल 2024 में हुआ मतदान साल 2014 के मुकाबले अधिक है, जबकि इस साल 2019 के चुनाव में हुए मतदान का रिकॉर्ड नहीं टूट सका।।साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 64.45 फीसदी मतदान हुआ था. हमीरपुर में 66.98 फ़ीसदी, शिमला में 63.99 फीसदी, कांगड़ा में 63.56 फीसदी और मंडी में 63.15 फीसदी मतदान हुआ था. इसी तरह साल 2019 में 74.42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इसमें हमीरपुर में 72.83 फीसदी, शिमला में 72.68 फीसदी, कांगड़ा में 70.73 फीसदी मतदान हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर किया बुजुर्गों का सम्मान : जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि’ — एसडीएम राकेश शर्मा

हमीरपुर 30 सितंबर। अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शनिवार को सुजानपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राकेश शर्मा ने की। इस अवसर पर देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में भेड़ पालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, गद्दी समुदाय के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार कृत संकल्प: सत्ती

ऊना 17 फरवरी: जनजातीय विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन एंव पशु पालन विभाग द्वारा ”सरकार भेड़ पालकों के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज एक दिवसीय भेड़ प्रजनक प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर जिंदा है तो… तो उसका कर देना चाहिए एनकाउंटर : पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की मांग, ‘

-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर की मां शहजादा बानो ने कहा है कि अगर उसका बेटा इसमें शामिल है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर आदिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में किसान रजिस्ट्री के लिए सितंबर में 67 विशेष शिविर, मौके पर होगा पंजीकरण

एग्रीस्टैक के तहत कृषि विभाग की पहल; किसानों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर। एग्रीस्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री को गति देने तथा किसानों को विभिन्न किसान कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!