सत्ती करेंगे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती गुरुवार सांय 4 बजे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 18 जून को सतपाल सत्ती जिला परिषद हॉल में प्रातः 10 बजे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 11 पंचायतों के 96 लाभार्थियों को शौचालयों के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता के चैक प्रदान करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि 19 जून को छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष बसदेहड़ा के अंबेडकर भवन में 115 लाभार्थियों को प्रातः 10 बजे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि प्रदान करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि 20 जून को सतपाल सिंह सत्ती प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का शुभारंभ करेंगे। 41 लाख रुपए की लागत से बनी इस योजना से 1365 की आबादी को लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं के मुण्डखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनीं जन समस्याएं

बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 100 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशीलता से करें कार्य, फील्ड में कार्यरत हर कर्मचारी सरकार का प्रतिनिधि एएम नाथ। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किए जारी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निशाद कुमार के माता-पिता को किया सम्मानित

ऊना: अंब ब्लाॅक के बदाऊॅं गांव के निवासी निशाद कुमार का पैरा आॅलंपिक खेल में हाई जंप के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, ऊना कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा बरागू मार्ग पर पलटा : रोलर चालक व परिचालक ने छलांग लगा कर बचाई जान

पट्टा मेहलोग, 8 मार्च (तारा) :  पट्टा मेहलोग- बरागू- सड़क पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार का रोलर को बैक करते समय मोड़ पर पलट गया। जिससे वह खाई में चला गया और कुछ...
Translate »
error: Content is protected !!