तूड़ी से भरा टेंपो पानी से भरी नहर में गिरा 

by
गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सुबह 11 बजे के करीब रूपनगर से आदमपुर जाने वाली बिस्त दोआब नहर में एक तूड़ी से भरा टेंपो गिर गया। इस टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनका बाल बाल बचाव  हो गया। प्रतक्षदर्शयों ने बताया कि तूड़ी से भरा टेंपो नंबर पीबी-32-एल-5217 कोटफतूही से गढ़शंकर की ओर तूड़ी लेकर जा रहा था। जब गांव ऐमा जट्टां से कुछ आगे पहुंचा तो किसी वाहन के गुजरने पर अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में गिर गया। इस टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार थे। दो लोग तो थोड़ी कोशिश करके टेंपो से बाहर निकलने में कामयाब हो गए, जबकि उसका चालक कुछ भारी शरीर का था जिसको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और तीनों का बाल-बाल बचाव हो गया। तूड़ी से भरा टेंपो नहर में पानी के बहाव बहने लगा और गांव ऐमा जट्टां के पुल के साथ लगकर रुका, तो लोगों ने चालक को उसमें से बाहर निकाला। उल्लेखनीय है कि इस नहर के किनारे जो सीमेंट के बनाए गई रेलिंग थी, वह सड़क के पुनः निर्माण में मिट्टी में दब कर सड़क और नहर की बन्नी का लेवल एक हो गया है। थोड़ी सी भी गलती होने पर या बारिश में गाड़ी सड़क से नीचे बरम पर उतारने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। इस तरह कुछ ही महीनों दौरान कई वाहन इस नहर में गिर चुके हैं। लोगों ने सरकार से नहर के किनारे शीघ्र रेलिंग बनाने की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक का गांव बसी गुलाम हुसैन में कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन : लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 28 फरवरी:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे गांव बसी गुलाम हुसैन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने खुद की पहल : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 13 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए देश में ईंधन बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। खन्ना ने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर की पहल से संतोष कुमारी को मिली सड़क सुविधा : दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल

रोहित जसवाल/एएम नाथ। बिलासपुर 29 जनवरी 2025 – जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक और सराहनीय पहल के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के लिए आवागमन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
Translate »
error: Content is protected !!