उत्कृष्ट शिक्षक हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित होंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई बहुमूल्य सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार अध्यापकों एवं हेड ऑफ स्कूल के लिए नवीन योजना ‘हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार’ शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत दो विभिन्न श्रेणियों के तहत सामान्य श्रेणी और जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के 24 अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य चयन प्रक्रिया में विषय आधार के बजाय शिक्षा के क्षेत्र में सीखने के परिणामों, रचनात्मकता और नवोन्मेषी योगदान को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना का उद्देश्य अध्यापन क्षेत्र मंे युवाओं की रूचि को बढ़ाना, गुणात्मक शिक्षा को प्रेरित करना और समाज में शिक्षकों को सर्वोच्च स्थान दिलाना है। इससे विद्यालयों में शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 24 राज्य पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए छः विशेष पुरस्कार भी प्रदान करेगी। विशेष पुरस्कारों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाईट), राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी), सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) मेें कार्यरत्त अध्यापक भी पात्र होंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार योजना के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदन पर विशेष पुरस्कारों के अध्यापकों को चुना जाएगा। योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत अध्यापकों को स्मृति चिन्ह, मेडल, हिमाचली टोपी, शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के 31 मार्च तक कार्यरत्त अध्यापक इस योजना के अन्तर्गत पात्र होंगे। अध्यापक 16 जुलाई से 30 जुलाई तक विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ऑफ लाईन माध्यम से नियंत्रकों द्वारा उप-निदेशकों को आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी। विभाग द्वारा गठित विशेष मूल्यांकन टीम के माध्यम से पूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों में से दो आवेदनों को राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रत्येक आवेदक को एक प्रस्तुति देनी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को घर-द्वार के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शिक्षकों को ज्ञानवर्धन के लिए अन्य देशों में शैक्षणिक यात्राएं करवाई जा रही हैं ताकि शिक्षक प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार : विजिलेंस की छापेमारी के बाद गिरी गाज

चंडीगड़ :  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर...
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण

बड़सर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से ली ताजा स्थिति की जानकारी एनडीबी की मदद से इस पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं 137 करोड़ एएम नाथ। बड़सर 02 अप्रैल: ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 4680 योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से प्रदेश को हुआ 323.30 करोड का नुकसान- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 10 जुलाई – पिछले एक सप्ताह से हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा प्रदेश को करोड़ों रुपए की...
Translate »
error: Content is protected !!