प्रदेश सचिवालय कर्मचारी धार्मिक सभा द्वारा आयोजित वार्षिक भंडारे के अवसर पर आयोजित हवन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्णाहूति डाली

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी धार्मिक सभा द्वारा आयोजित वार्षिक भंडारे के अवसर पर आयोजित हवन में पूर्णाहूति डाली और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने धार्मिक सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द और सचिवालय समुदाय में सद्भावना  को बल मिलता है।
उन्होंने कहा कि सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य हैं और परिवार का मुखिया होने के नाते उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक नीरज नैयर, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिवालय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सभा के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का निरीक्षण

  शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों व एसएमसी को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 25 फरवरी को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री वन मित्रों की पासिंग परेड का किया निरीक्षण – वन संरक्षण के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करें वन मित्रः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नादौन के दो महिला मंडलों अमलैहड़ व भवड़ां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद : हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी पंजाब नंबर की एक जीप , नाके पर पुलिस ने चेक की थी जीप

संतोषगढ़ : जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के चलते गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने करीब 82 बोरियों में भरकर ले जाए...
Translate »
error: Content is protected !!