चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

by

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक छीन लिए शराबी चालक ने गाड़ी पलटा दी जिसके कारण दर्जन भर मजदूर घायल हो गए। इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाए जाने पर ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने एक को मिरतक घोषित कर दिया जिसकी पहचान 45 वर्षीय कांता के रूप में हुई। इस घटना में घायल दो मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया यहां राजू नाम के मजदूर की और मौत हो गई। घायल मजदूर माहिलपुर पुलिस थाने में पुलिस से टेंपू चालक व उसके साथियों के विरुद्ध करवाई करने का इंतजार कर रहे थे।
दीपक, आनंद, आस मुहम्मद, अनिता, कालू व रितिक ने बताया कि वह अलीगढ़ जिला बदायूं उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और वह अपने परिवार के साथ गोहगड़ो गांव में पूरी ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने ठेकेदार उमर से अपना हिसाब किताब करवाकर वापस अपने गांव लौटने के लिए बबलू व प्रकाश नाम के युवकों का टेंपू नंबर पब 07 बीटी किराए पर लेकर जा रहे थे तो बबलू व उसके भाई प्रकाश ने गढ़शंकर पुहंचकर उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया और हमारे साथ मारपीट करने लगें। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अपने टेंपू को लेकर हवेली गांव लौट आया व वहां पर अपने साथियों की सहायता से मारपीट करने लगे और उनके पास से लाखों रुपए छीन लिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान बबलू ने टेंपू को भगा कर सड़क पर पलटा दिया जिसके फलस्वरूप दर्जन मजदूर जिनमे महिलाएं व बच्चे भी थे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता से घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया तो ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने एक 45 वर्षीय मजदूर कांता पुत्र तिलक राज को मिरतक घोषित कर दिया और राजू 35 पुत्र शंभू व भूरा पुत्र रमेश की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में इलाज करा रहे राजू की मौत गुरुवार को हो गई जबकि भूरा जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ रहा है। दीपक ने बताया कि उससे 45 हजार रुपये, आनंद से 54हजार दो सौ रुपये, रितिक से 15 हजार रुपये, आस महामद से 16 हजार रुपये, अनिता के गहने व व कानो में पहनी वालियाँ व ब्रिज बाला से तीस हजार रुपये छीने है। उन्होंने माहिलपुर पुलिस से मांग की है कि बबलू व उसके भाई प्रकाश और उसके साथियों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए और मजदूरों से लूटे गए अढाई लाख रुपये वापस दिलाए जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
article-image
पंजाब

इनोवा व स्विफ्ट की टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत : परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

सुबह हादसा और देर रात तक पुलिस ने हाइवे किनारे से नहीं हटवाए वाहन जालंधर :  जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधीपुर  फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार तबाह...
Translate »
error: Content is protected !!