अधिकारियों की सूची तलब, कई सालों से डटे अफसरों के होंगे तबादले : हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

by

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस महीने के अंत या अगले महीने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश में तीन साल से एक ही जगह पर डटे अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आबकारी, जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी सहित कई विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर ऐसे अधिकारियों की सूची तलब की है, जो तीन या उससे अधिक सालों से एक ही जगह पर डटे हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में ऐसे अधिकारियों की परफॉर्मेंस का आकलन भी किया जाएगा।

इस फेरबदल के दौरान कुछ उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी इधर-उधर किया जा सकता है। इसी वजह से न केवल IAS, HAS और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की सूची मांगी गई है, बल्कि कई जिलों के SDM, DSP स्तर के अधिकारियों के बारे में भी जानकारी तलब की गई है। कुछ विभागाध्यक्षों को भी इधर से उधर करने की योजना है।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर जिला और मंडल स्तर के कई अधिकारियों के तबादले नहीं किए हैं। कई जिलों में वे ही अधिकारी तैनात हैं, जो पूर्व की भाजपा सरकार के समय नियुक्त थे। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते नहीं निपटाया जा रहा है। इन सभी बातों को मंथन करते हुए सरकार अधिकारियों के व्यापक तबादले करने का विचार कर चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने कोटला बड़ोग में नशा मुक्ति केंद्र के लिए 5.34 करोड़ रुपये किए मंजूर

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और नशे की लत से प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक व्यापक द्वि-आयामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डरा देने वाला वीडियो वायरल – लुटेरों ने 350 मीटर तक घसीटा, मोबाइल के लिए लड़ती रही बहादुर छात्रा

जालंधर :   एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा को 3 बाइक सवार लुटेरे सड़क पर घसीटते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये वीडियो ग्रीन मॉडल इलाके...
हिमाचल प्रदेश

अनुबंध आधार पर होगी वरिष्ठ ड्राफ्टसमैन की भर्ती

ऊना, 25 मार्च: जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों, शहरी स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त हुए व्यक्तियों के अनुबंध आधार पर वरिष्ठ ड्राफ्टसमैन का एक पद भरा जाएगा।...
Translate »
error: Content is protected !!