स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा – DC जतिन लाल

by
ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए पहरा कड़ा कर दिया है। दिन-रात की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने निगरानी को और कड़ा करने के लिए इन क्षेत्रों में रात्रि निगरानी के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की है।
उपायुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी करते हुए बताया कि खानपुर गांव में सहायक खनन निरीक्षक बलराम रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियूटी पर रहेंगे। उनके साथ 1 पुलिस कांस्टेबल भी डियूटी पर रहेगा। वहीं रोटेशन के आधार पर 1 खनन गार्ड वहां चौबीसों घ्ंाटे तैनात रहेगा। इसके अलावा फतेहपुर में सहायक खनन निरीक्षक सतनाम सिंह रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियूटी देंगे। उनके साथ भी 1 पुलिस कांस्टेबल रहेगा। वहीं रोटेशन के आधार पर 1 खनन गार्ड चौबीसों घंटे वहां तैनात रहेगा।
इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी करने और साप्ताहिक कार्यवाही रिपोर्ट खनन अधिकारी, ऊना को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खनन अधिकारी अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे।
जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में अवैध खनन से कड़ाई से निपटा जाएगा। इस पहल में स्थानीय समुदायों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

82 लाभार्थियों को 18 लाख की आर्थिक सहायता : प्रो. राम कुमार ने सीएम रिलीफ फंड से प्रदान की

ऊना: 25 जुलाई – हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज मिनी सचिवालय, हरोली में 82 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी यातायात की बेहतर सुविधा : पठानिया*

कुठार ओर परसेल में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला :  शाहपुर, 12 जून 2025। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर : उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!