स्पीकर राणा के पी ने हलका श्री आनंदपुर साहिब को लेकर किया बड़ा दावा

by

हलके के चौतरफे विकास का वायदा पूरा कर गांवो की बदली नुहार:राणा के.पी

विकास की रफतार को गती देने के लिए पंचायतों को 45 लाख की ग्रांटे बांटी गई:स्पीकर राणा के.पी

सतलुज ब्यास टाइम,नंगल

:पंजाब विधान सभा स्पीकर राणा के.पी सिंह ने कहा के श्री अनंदपुर साहिब हलके के सर्वपंक्षीय विकास का जो 2017 में वायदा किया वह हमनें पूरा किया है। विकास के लिए करोड़ो की ग्रांटे गांवो व शहरों को दी जिससे क्षेत्र की नुहार बदली है। उन्होंने कहा के विकास की रफतार को गती देने के लिए 45.50 लाख रुपए ग्रांटों के चैक आज गांवो की पंचायतों समेत अन्य को बांटे गए। जिसमें खेड़ी गांव में शहीद के यादगारी गेट व बिभौर साहिब सरकारी स्कूल की स्टेज निर्माण के लिए ग्रांटे जारी की गई।
स्पीकर राणा के.पी सिंह ने कहा के श्री अनंदपुर साहिब के हलके चौतरफे विकास के लिए करोड़ो की ग्रांटे देने के साथ साथ बहुकरोड़ी प्रोजैक्ट भी शुरू किए गए। सरकार के चार वर्षो में हलके में कई प्रोजैक्ट शुरू हुए जिन्हमें कई पूरे हो चुके है और कुछ पूरे होने के नजदीक है। लोगों के बुनियादी सहूलते देने के लिए प्रयास कि ए गए। जिसमें कम्युनिटी सैंटरों का निर्माण,सडक़ नैटवर्क की मजबूती,पक्की नालियां,गलीयां,शमशान घाटों का निर्माण,धर्मशालाओं की उसारी,खेलों का सामान खरीदने व सभ्याचारक गतीविधियों को उत्साहित करने के लिए पंचायत घरों व सरांओं को अपग्रेड करने के लिए,गंदे पानी के निकास के लिए,ओपन जिम बनाने,जमीन बचाने के लिए डंगे लगाए गए,पीने वाले पानी के लिए आदि कामों के लिए पंचायतों को ग्रांटे दी गई। जिससे लोगों को बुनियादी सहूलतें मिल सके। 2021 तक सभी विकास के काम पूरे करने का टारगेट लिया गया है। गांवो में पंचायतों को ग्रांटे बिना किसी भेद भाव के दी जा रही है। इस दौरान जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रमेश चंदर दसगराई,पी.आर.टी.सी डारैक्टर कमल देव जोशी,मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरबंस लाल मैहंदली,प्रेम सिंह बासोवाल,एडवोकेट विश्वपाल सिंह समेत अलग अलग गांवों की पंचायतों के सरपंच पंच उपस्थित थे।
फोटो:पंजाब विधान सभा स्पीकर गांवो की पंचायतों को ग्रांट चैक देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैदियों और हवालातियों की समस्याओं पर चर्चा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

केंद्रीय जेल में कैंटीन का भी उद्घाटन किया होशियारपुर, 22 अगस्त: जिला और सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , समाचार

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  11 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
article-image
पंजाब

दिन में भी अत्यधिक सावधानी बरती जाए और जितना संभव हो सके, घर के अंदर ही रहें…सार्वजनिक समारोहों से बचना चाहिए : DC आशिका जैन

जिले में सिविल डिफेंस का नामांकन शुरू : घबराएं नहीं, बल्कि मौजूदा हालात को देखते हुए सतर्क रहें – डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 9 मई :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिलेवासियों से अपील की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव के तीसरे दिन डॉग शो रहा मुख्य आकर्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 अप्रैल :  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स विभिन्न नस्लों के...
Translate »
error: Content is protected !!