दुबई में युवक की सड़क हादसे में मौत : 3 महीने पहले गया विदेश

by

होशियारपुर :  टांडा के गांव खानपुर के 33 साला नौजवान लखविंदर सिंह की दुबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक युवक लखविंदर के पिता परगट सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे है और लखविंदर छोटा बेटा था। लखविंदर सिर्फ तीन महीने पहले दुबई गया था और वहां नॉन फूड एलआईसी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। लखविंदर अपने काम से बहुत खुश था।  उन्होंने बताया कि, अभी कुछ दिनों पहले लखविंदर ने फोन पर बताया था कि उसे दुबई का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिल गया है। इस बात से पूरे परिवार में खुशी की लहर थी, परंतु कल शाम 6 बजे जब लखविंदर की मौत की खबर आई तो सारी खुशी मातम में बदल गई।

परगट सिंह का कहना है कि हमें फोन पर बताया गया कि डिलीवरी के काम दौरान लखविंदर का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई। परिवार ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अपील की है के लखविंदर की मौत की जांच करवाई जाए और उसका पार्थिव शरीर गांव खानपुर पहुंचाने में सहयोग किया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोलर पंप पर किसे कितनी सब्सिडी जानिए ……पंजाब की सोलर पंप स्कीम : कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम

पंजाब सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत राज्‍य के किसानों को 20,000 सोलर पंप सेट दिए जाएंगे. किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा और उन्‍हें पंप सेट पर सरकार...
पंजाब

कोर्ट कांप्लेक्स में कैंटीन, साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फोटो स्टेट दुकान व अन्य जन उपयोगी सेवाओं के लिए नीलामी 16 मार्च को

होशियारपुर, 02 मार्च: सिविल जज(सीनियर डिविजन )होशियारपुर रुपिंदर सिंह ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के ज्यूडिशियल कोर्टस प्रीमाइसिस व कंपाउंड फंड नियम, 2013 के अंतर्गत इस कोर्ट कांप्लेक्स में 16 मार्च 2022 को...
article-image
पंजाब

पुलिस कांस्टेबल 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार : BSF ने स्विफ्ट कार से पकड़ी करीब 100 करोड़ रुपये की हेरोइन, NCB भी कर रही पूछताछ

तरनतारन। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए होने वाली नशा तस्करी रोकने के लिए गठित एंटी-ड्रोन...
Translate »
error: Content is protected !!