केजरीवाल की बिजली ग्रंटी हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी – विधायक रौड़ी

by

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी पंजाब शाखा द्वारा आगामी विधानसभा के चुनावों की तैयारी हेतु विरोधियों पर हमलावर रुख अख्तयार करते पंजाब में महंगी बिजली तथा लगाए जा रहे लंबे बिजली कटों खिलाफ एक विशेष बैठक विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय गढ़शंकर में हुई। बैठक दौरान दोआबा जोन आबजर्वर अभिशेक राय, संयुक्त सचिव हरमिंदर बख्शी, जिला सचिव कर्मजीत कौर, एससी विंग के प्रांतीय सचिव नरिंदर घागों, बुद्धीजीवी विंग के जिलाध्यक्ष कृष्णजीत सिंह राओ, ट्रांसपोर्ट विंग के जिलाध्यक्ष गुरमुख सिंह गोगों शामिल हुए। बिछुड़े नेता को श्रद्धांजलि देने पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय संंयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में आप की सरकार बनने पर हर वर्ग को 300 यूनिट हर माह नि:शुल्क देने, पुराने बिल माफ करने, काटे कुनैक्शन बहाल करने व 24 घंटे बिजली सप्लाई देने संबंधी वर्करों को तैयार करते हर गांव हर गांव तक बिजली ग्रंटी पहुंचाने के लिए तैयार किया गया। बैठक दौरान विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबोधित करते कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब में दिल्ली जैसी सेहत व शिक्षा तथा बिजली ग्रंटी हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी। इस अवसर पर सोम नाथ बंगड़, गुरदयाल सिंह भनोट, रनजीत बिंजों, वीर सिंह हरमां, अमनदीप सिंह मान, परमजीत सिंह बब्बर, संजय पिपवीवाल, बलदीप सिंह सरपंच आदि ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई बुरा फंसा ! गैंगस्टर ने बना दिया मर्डर का प्लान

लोकसभा सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने के कथित आरोपों में घिरे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को ही खत्म करने की...
article-image
पंजाब , समाचार

नशा तस्करों पर सख्ती, नशे के आदी लोगों से मरीजों जैसा व्यवहार करें पुलिसकर्मी : भगवंत मान

फिल्लौर में सभी जिलों के SSP, DSP और DC के साथ समीक्षा बैठक, सप्लाई चेन तोड़ने पर जोर; मानसा घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने का ऐलान फिल्लौर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा…सात घायल

लुधियाना : बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि...
article-image
पंजाब

पिता पर 19 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप, घर के पीछे 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला शव

बेटी ने मां को फोन पर बताया था- पिता खोद रहे हैं गड्ढा; संपर्क टूटने के बाद मां को हुआ शक, JCB से खुदाई में मिला शव अमृतसर। अमृतसर में एक दिल दहला देने...
Translate »
error: Content is protected !!