वोटिंग और गिनती की होगी वीडियोग्राफी : चुनाव आयोग ने जारी किया पत्र

by

 चंडीगढ़।  पंजाब में पंचायती चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वोटिंग और गिनती के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है. बाजवा ने कहा- हम चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हैं. चुनावों में पारदर्शिता के लिए चुनाव आयोग का यह एकतरफा कदम है. प्रताप सिंह बाजवा द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मैं राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नामांकन, वोटिंग और गिनती प्रक्रियाओं के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य बनाने के ताज़ा नोटिफिकेशन का स्वागत करता हूँ. यह पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

हालांकि, यह जरूरी है कि इस निर्देश का पालन न केवल शब्दों में हो, बल्कि उसकी भावना में भी किया जाए. राज्य चुनाव आयोग (SEC) की भूमिका लगातार हमारे संवैधानिक मूल्यों को प्रदर्शित नहीं करती है. यह सुनिश्चित करना आयोग का कर्तव्य है कि चुनाव लड़ने और वोट देने के हर व्यक्ति के मौलिक अधिकार को बिना किसी भय या दबाव के सुरक्षित रखा जाए. तभी हम लोकतंत्र के सिद्धांतों को वास्तव में बनाए रख सकते हैं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला पुलिस अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार कर फतेहपुर थाने में लाया...
पंजाब

दो बच्चों की मां की हत्या : लिस ने मृतका के वारिसों के बयान पर सास, पति, जेठ, जठानी व देवरानी सहित आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

नवांशहर : ससुराल में दो बच्चों की मां की हत्या की समाचार मिला है। मृतका के पिता गुरमीत सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी गांव परसोवाल थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर ने थाना पोजेवाल में बयान...
article-image
पंजाब

शनाया ने गतका चैपियनशिप में शानदार प्रर्दशन करते हुए प्राप्त किया तीसरा स्थान

खरड़ : चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन दुारा चौथी चंडीगढ़ स्टेट ओपन गतका चैपियनशिप में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल, खरड़ की सांतवी कक्षा की छात्रा शनाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उकत चैपियनशिप चंडीगढ़ के सैकटर...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने उम्मीदवारों की घोषणा की

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीतिक स्थिति में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपने उम्मीदवारों की सूची में पांच नए नाम जोड़े हैं। इनमें अजनाला से दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!