दिवाली से पहले राज्य चयन आयोग घोषित करेगा इन छह पोस्ट कोड का रिजल्ट : सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले लंबित छह पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पोस्ट कोड 939 (जेओए आईटी) के लिए 295 पद, पोस्ट कोड 903 (जेओए आईटी) के लिए 82 पद, कॉपी होल्डर पोस्ट कोड 982, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर पोस्ट कोड 992, साइकोलॉजिस्ट पोस्ट कोड 994 और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर पोस्ट कोड 997 शामिल हैं।

बेरोजगार युवाओं को  दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की बैठक के बाद कहा कि दिवाली से पहले राज्य चयन आयोग में लंबित परिणामों को घोषित किया जाएगा। पोस्ट कोड 903, 939, 992, 994, 997, 982 भर्ती परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिवाली से पहले बेरोजगार युवाओं को यह तोहफा दिया जाए। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 और 939 में 377 पदों को भरा जा रहा है। हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह सवेरे सर्किट हाउस में जन समस्याएं सुनीं। अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से रूबरू करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए।

आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी क्षेत्र में युवाओं को पारदर्शी और योग्यता आधारित रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन छह लंबित पोस्ट कोडों के परिणामों की घोषणा सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से दिवाली का तोहफा होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल उपसमिति ने अब तक 21 लंबित पोस्ट कोडों के परिणामों की घोषणा की अनुमति दी है, जिनमें से पोस्ट कोड 817, 999 और 969 के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि छह परीक्षाओं के परिणाम दिवाली से पहले घोषित कर दिए जाएंगे और शेष 12 पोस्ट कोडों के परिणाम नवंबर माह में घोषित किए जाएंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया, जिससे 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है। हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले 28 अक्टूबर तक वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव उर्मिल ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री से की मुलाकात :  खास बात यह रही की भाजपा नेत्री एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव उर्मिला ठाकुर ने भी सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की। उर्मिल ठाकुर कुछ लोगों के साथ सर्किट हाउस पहुंची हुई थी उनकी इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी वहां हो रही थी। हालांकि यह मुलाकात राजनीतिक न होकर लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय जमीन से पवित्र कैलाश पर्वत के पहली बार दर्शन : चीन की जरूरत खत्म

देहरादून: भारत के लोगों ने पहली बार अपनी धरती से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए हैं, जो भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह ऐतिहासिक घटना 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने….मणिमहेश यात्रा में धनछौ में शुरू हुआ 4G नेटवर्क

मणिमहेश यात्रियों को बड़ी सुविधा, धनछौ में BSNL का 4G टावर चालू सुरक्षित होगी मणिमहेश यात्रा, धनछौ में मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू एएम नाथ। भरमौर :  मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में चलाया जनता पर बोझ डालो अभियान : पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी

शिमला, 10 अगस्त । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता को दी गई सभी...
Translate »
error: Content is protected !!