कांग्रेस बैलेट में 74 सीटों पर आगे थी – मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई : दीपेंद्र हुड्डा

by

रोहतक, 14 नवंबर : सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार चुनाव के समय जनता से किये वादों को पूरा करे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष जनता की उम्मीदों व आकांक्षाओं को पूरा करने में पूर्ण सहयोग देगा और साथ ही जनसमस्याओं को उजागर करने की अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बात का जवाब भी चाहती है कि जो कांग्रेस बैलट में 74 सीटों पर आगे थी, मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका पूरी मजबूती से निभाएगी। बुधवार को सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2100 रूपये देने, किसानों की उपज को एमएसपी पर खरीदने, 2 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी, 5 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, हर घर गृहणी योजना तहत पांच सौ रूपये में सिलेडर देने जैसे तमाम वादे किये, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि किसान मंडियों में अपनी धान की उपज को 300-400 रुपए कम भाव में बेचने को मजबूर हैं, तो खाद किल्लत के चलते थानों से डीएपी के टोकन बंट रहे हैं। किसानों को खाद के लिए कई-कई दिन, कई-कई घंटे कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने 2014, 2019 में अपने चुनाव घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किये थे, उन्हें भी भुला दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 24 दिसंबर।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा बचत भवन, डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडी में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय...
पंजाब

मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक सम्पन्न 

गढ़शंकर, 22 मार्च : पीएचसी पोसी में गत दिनों संगठित मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स(मेल) युनियन की मीटिंग बीनेवाल में आयोजित की गई। बैठक दौरान इस काडर को पेश आ रही समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

“वंदे मातरम्” के अपमान पर कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ़ हो सख़्त कानूनी कार्रवाई : जयराम ठाकुर

मंडी में भाजपा ने राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ निकाला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में कैंडल मार्च चौहट्टा बाजार में गांधी भवन के बाहर गाया संपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कन्यादान योजना तहत ऊना जिले में तीन वर्षों में 325 परिवारों को मिला डेढ़ करोड़ से अधिक का सहयोग

गरीब परिवारों की बेटियों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना रोहित जसवाल। ऊना, 15 फरवरी. बेटी का विवाह हर परिवार के लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर...
Translate »
error: Content is protected !!