जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के चम्बा प्रवास में आंशिक बदलाव

by
एएम नाथ। चम्बा :  राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के चम्बा प्रवास में आंशिक बदलाव हुआ है। संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 24 नवंबर को सांय 5:30 बजे खजियार पहुंचेगे और उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह खजियार में रहेगा।
25 नवंबर को जगत सिंह नेगी लघु सचिवालय भरमौर के सम्मेलन कक्ष में सुबह 11 बजे परियोजना सलाहकार समिति तथा दोपहर 2 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास समिति भरमौर की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्रामगृह भरमौर ही में रहेगा।
26 नवंबर को जनजातीय विकास मंत्री भरमौर में प्रातः 10 बजे जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे जगत सिंह नेगी चम्बा के लिए रवाना होंगे और 4 बजे सीएसआर के संबंध में चम्बा में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें सदर विधायक चम्बा नीरज नैयर, उपायुक्त चंबा, कार्यकारी निदेशक और सभी महाप्रबंधक एनएचपीसी चमेरा परियोजना चरण-I, II और III विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को जनजाति विकास मंत्री का रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्रामगृह डलहौजी में रहेगा।
27 नवंबर को जनजाति विकास मंत्री प्रातः 9 बजे डलहौजी से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के बच्चों ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों से जुड़कर विद्यार्थियों ने सीखा देश का गौरवशाली अतीत ‘सुख आश्रय योजना’ से बच्चों को मिल रहे नए अवसर एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी 3.0 : गरीब, युवा अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण को रहेगा समर्पित – हर वर्ग का ध्यान रखना है मोदी की नीति, भ्रष्टाचार रहित विकास के नाम रहे दस साल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कांगड़ा/धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के अक्षरशः पालन होने की पूरी गारंटी है। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किए 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास

अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत जिला चंबा में 31 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर : किरेन रिजिजू कहा, हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!