6,800 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाएगी क्रैक संस्थाः मुख्यमंत्री

by
हर विधानसभा क्षेत्र से 100 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश के 6,800 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए क्रैक अकादमी 34 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस संस्था के माध्यम से 100 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रदेश के छठी कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों को इस संस्था के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कौशल विकास पर भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
इससे पूर्व क्रैक अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज कंसल ने ‘समावेशी शिक्षा की ओर यात्रा’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बरौर स्कूल में बॉक्सिंग रिंग का किया शुभारंभ

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए खेलकूद तथा गतिविधियां महत्वपूर्ण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौर में जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमीन घोटाले में बेनकाब हो रहे चेहरों को बचाने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

चेस्टर हिल मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पलटवार आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि मुख्य सचिव द्वारा लिखे गए पत्र को आनन-फानन में वापस लेना पड़ा कहा, मुख्यमंत्री साक्ष्यों को दबाने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पार्वती नदी में डूबे ITI के 2 छात्र, शव बरामद

एएम नाथ। कुल्लू  :  कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबे दो आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों के शव शुक्रवार (21 मार्च) को बरामद किए गए। गुरुवार (20 मार्च) दोपहर को नहाने उतरे दोनों छात्र गहरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
Translate »
error: Content is protected !!