एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

by
एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी केशव राम ने 9 दिसंबर को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाल लिया। वह इससे पूर्व मई 2023 से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। केशव राम ने जुलाई 1996 में 22 वर्ष की आयु में जनजातीय क्षेत्र काजा से सहकारिता विभाग में निरीक्षक के पद पर अपनी नौकरी की शुरूआत की। इसके पश्चात उन्होंने अक्टूबर 1998 से नायव तहसीलदार के पद पर, अप्रैल 2011 से तहसीलदार के पद पर,  जुलाई 2020 से जिला राजस्व अधिकारी के पद पर तथा जनवरी 2022 से हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी। सरकारी सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं की शुरुआत जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल से निरीक्षक (सहकारिता) के पद से करने के पश्चात केशव राम जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, कुल्लू तथा चंबा जिला में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह इससे पहले जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में तहसीलदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर केशव राम ने कहा कि जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक के पद पर रहते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के दिशा निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज चंबा से संबंधित कार्यों को तीव्रतापूर्ण करना तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया : परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, जनता से किए वायदे

नगरोटा-बगवां में प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित ज्वालाजी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार पर तीखे तेवर कसते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 किसानों ने प्राप्त किया सुगंधित फसलों की खेती पर प्रशिक्षण

एएम नाथ।  मंडी, 23 जनवरी : उद्यान विभाग की महक योजना के तहत ‘सुगंधित फसलों की खेती” पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। उद्यान विभाग द्वारा प्रायोजित य़ह पांच दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह निवासी आरोपियों को धर दबोचा : 4 किलो 664 ग्राम चरस बरामद

एएम नाथ। चम्बा : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलहौजी पुलिस को 04 मार्च 2026 को बड़ी सफलता हाथ लगी। उप पुलिस अधीक्षक/एसडीपीओ डलहौजी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ...
Translate »
error: Content is protected !!