दिलजीत दोसांझ बोले- ऐसा वेन्यू और मैनेजमेंट रहा तो भारत में नहीं करूंगा शो

by
चंडीगढ़ में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शो हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से पहले खत्म कर दिया गया। स्टेज से दिलजीत ने चंडीगढ़ प्रशासन पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि मेरे सामने बहुत सुंदर-सुंदर बच्चे अच्छे-अच्छे कपड़े पहन कर खड़े हैं।
वह स्टेज पर आना चाहते हैं। मैं भी उन्हें स्टेज पर बुलाना चाहता हूं लेकिन मुझ पर बहुत सारी पाबंदियां हैं, इसलिए मैं बुला नहीं सकता। दिलजीत ने कहा कि स्टेज पर सबसे कम साउंड लेवल होता है क्योंकि हम सभी के कानों में ईयरपीस लगे होते हैं, लेकिन फिर भी कमालियों (पागलों) वाली बातें करते हैं। दिलजीत ने आ​खिर में सबका शुक्रिया अदा भी किया।
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि हमें परेशान करने से अच्छा है कि वेन्यू और प्रबंधन ठीक किए जाएं। अगर इसी तरह का वेन्यू और मैनेजमेंट रहेगा तो भारत में शो नहीं करेंगे। दिलजीत ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगली बार चारों तरफ लोग हों और वह बीच में अपनी परफॉर्मेंस दें। कॉन्सर्ट को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी थी। इसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में शो के दौरान आवाज 75 डेसिबल से ऊपर नहीं जानी चाहिए। इसके अलावा कोर्ट ने आदेश दिए थे कि कॉन्सर्ट का अंतिम समय रात 10 बजे तक ही होगा। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन :  पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन किया जाए। शुक्रवार को कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति देते हुए मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल की खंडपीठ ने निर्देश जारी किया। इसमें कहा गया कि ध्वनि संबंधी प्रदूषण मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। पीठ ने यह भी कहा कि तय नियमों का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अदालत चंडीगढ़ निवासी की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें सेक्टर 34 प्रदर्शनी मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रबंधन पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को निर्देश देने का अनुरोध किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में मंदिर में रखे दान पात्र को ले गया चोर, CCTV में कैद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा शहर के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में गौ माता सेवा के लिए रखे गए दान पात्र को युवक ने चुरा लिया। दान पात्र चोरी होने की पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ करने के लिए सरकार कृतसंकल्प : बाली

  कृषि व बागवानी के विकास पर खर्च होंगे 2 हजार करोड़ रुपये एएम नाथ। धर्मशाला :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि व बागवानी क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ। सरकाघाट:  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी  पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है।...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी कोर्सों हेतू आवेदन 22 जून तक आमंत्रित

ऊना, 19 मई – प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यकों, एकल नारी/विधवा तथा दिव्यांग वर्ग से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में...
Translate »
error: Content is protected !!