जेबीटी के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी को रावमापा छोटा शिमला में

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 18 दिसम्बर। जेबीटी अध्यापकों के 187 पदों के लिए काउंसलिंग 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने ऊना बताया कि ऊना जिला से दिव्यांग श्रेणी से संबंध और कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक (जेबीटी)पदों की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक, व्यवसायिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
उप निदेशक ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित काउंसलिंग के समय व स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती शिक्षक दिवस पर सतपाल सिंह सत्ती ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

ऊना: 5 सितंबर – शिक्षक दिवस भारत के पहले उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु का स्थान माता-पिता, भगवान सबसे ऊपर है। हमें जन्म माता-पिता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना के लिए 44,924 महिलाओं के आवेदन मंजूर, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन किया , चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजना समर्पित की एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!