भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर पर पहुंचा

by
देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि इससे पिछले सप्ताह में यह 4.11 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 640.28 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से गिरावट आ रही है। इस गिरावट का कारण रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई का विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ मूल्यांकन को माना जा रहा है।
सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.44 अरब डॉलर घटकर 545.48 अरब डॉलर रह गईं।
डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 82.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 67.09 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर घटकर 17.81 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार घटकर 4.199 अरब डॉलर हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगामी पीढ़ियों को भी ऑक्सीजन देगा वातावरण बचाओ समिति गढ़शंकर का पोदारोपन 

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ समिति गढ़शंकर दुआरा वातावरण बचाने के लिए लगतार विभिन्न व्यक्तियों के जन्म दिवस पर पोदारोपन करने के क्रम के तहत आज अजायब सिंह बोपाराय व राजिंदर सिंह के जन्म दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड : हिमाचल में कर्मचारियों को अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट पहनने पर नो एंट्री….जानें कैसा हो ड्रेस कोड

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड फॉलो करने का आदेश दिया गया है. नए आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तरों में नहीं आ...
article-image
पंजाब

माता पिता भगवान स्वरूप, इनकी सेवा के बिना भगवान की भक्ति भी अधूरी : पूर्व सांसद खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रयात बाहरा कालेज में सैमीनार का आयोजन होशियारपुर 10 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता : गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ: सुंदरनगर, 28 मार्च ।  सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!