सशस्त्र बल की साइकिल रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

by

ऊना, 27 सितंबर: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी, कांगड़ा से राजघाट दिल्ली के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा को आज प्रातः 6.30 बजे उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एमसी पार्क के शहीद स्मारक से हरी झंडी देकर आगे के लिए रवाना किया। इससे पूर्व साइकिलिस्टों ने शहीद स्माकर पर शहीदों को श्रद्धाजंलि भी दी। साइकल रैली का नेतृत्व कमान अधिकारी अनिल नेहरा कर रहे हैं।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम जनता में राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा अनेक सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,फिट इंडिया मूवमेंट के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम अमृत महोत्सव के दौरान किए जा रहे हैं। जिलाधीश ने सशस्त्र सेना बल द्वारा निकाली जा रही इस साईकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इस साईकिल यात्रा के संदेश को हम सब को ग्रहण करना चाहिए, साईकिल के माध्यम से सेना के जवान सबको राष्ट्र भक्ति का संदेश दे रहे हैं और इसके लिए 550 किलोमीटर से अधिक की साईकिल यात्रा करके विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना का सौभाग्य है कि हम सब को भी इस साइकिल यात्रा का अभिनंदन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे कमान अधिकारी अनिल नेहरा ने कहा कि वर्तमान समय में सेना को अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह साइकिल यात्रा अमृत महोत्सव का एक हिस्सा। उन्होंने कहा कि सीमा सशस्त्र बल इस प्रकार की 10 यात्राएं कर रहा है जो एक साथ राजघाट पर पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद संपन्न होंगी। उन्होंने जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिए गए सहयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह यादें सदैव उनके दिल में रहेंगी जो सम्मान में दिया गया।
इस अवसर पर ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जन कल्याण परिषद के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कँवर, हरीश चंद्र, रामगोपाल, कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
साइकल रैली के अभिनंदन में ऊना जनहित मोर्चा, हिमोत्कर्ष साहित्य व जनकल्याण परिषद, नगर परिषद ऊना, श्रीराम लीला कमेटी ऊना, अद्वेता फाऊंडेशन के पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा। एसएसबी की यह साईकिल यात्रा रविवार शाम को ऊना पहुंची थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक करवाएं रबी फसलों का बीमा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बेहतर कार्यान्वयन हेतु जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी को झटका : महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए कितनी कीमत है अब

नई दिल्ली :  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारी सरकार ने आखिरी दिन भी मृत्यु होने पर करुणामूलक नौकरी का प्रावधान किया था: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियम कानून न मानने वाले लोग अपने जिला के अंदर अपनी मनमानी तो कर ही रहे...
हिमाचल प्रदेश

आपदा न्यूनीकरण और सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी रेडी-एचपी परियोजनाः मुख्य सचिव के.के. पंत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज यहां रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी हिमाचल प्रदेश (रेडी-एचपी) परियोजना पर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। विश्व...
Translate »
error: Content is protected !!