एएसआई पर मारपीट-अश्लील हरकतें करने के आरोप, दो युवकों ने दी शिकायत

by
 सुल्तानपुर लोधी  : कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एक एएसआई पर दो युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों ने एएसआई पर अवैध रूप से हिरासत में रखने के साथ साथ मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने के भी आरोप लगाए हैं।
पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी शिकायत भेजी है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी एएसआई ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जांच करवाने की बात कही है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है।
सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन आशु चड्ढा और चेतन शर्मा ने बताया कि आशु को किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी थी, जब वह थाने पहुंचे तो वहां एएसआई बलदेव सिंह मिले जो उन्हें अपने कमरे में ले गया। उसने उनकी बात सुनने के बाद राजीनामे के लिए एक लाख रुपये की मांग की और कहा कि राजीनामा करा दूंगा। हमने उनसे कहा कि सर हमें उनसे करीब चार लाख रुपये लेने हैं।
इसी बीच बलदेव सिंह ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उन्हें ऐसा लगा जैसे उसने कोई नशा किया हो, वह बदतमीजी करने लगा और कपड़े उतारने को कहने लगा। उसने अश्लील हरकतें की जिसका उन्होंने विरोध किया। उसके बाद थानेदार पुलिस प्रमुख के कार्यालय के पास ले गया। जहां उसने मारपीट की और गाली-गलौज की।
पीड़ित युवकों ने कहा कि उन्हें इस घटना से बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। वे घर जाने के बजाय काली बेई में कूदने के बारे में सोचने लगे, फिर अपने परिवार के बारे में सोचकर रुक गए। अब युवकों की प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय दिया जाए। युवकों ने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी लिखित शिकायत भेजी है।
जब पत्रकारों ने एएसआई बलदेव सिंह से बात की, तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई हरकत नहीं की। युवक उनके पास सिर्फ शिकायत दर्ज कराने आए थे। उन पर लगाए जा आरोप झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Punjab Voter List SIR 2026: 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर, पंजाब में वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण पूरा, 90.37% फॉर्म जमा, 13 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट सूची

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को बताया...
article-image
पंजाब

तलवंडी भलवा इकाई का इकबाल सिंह को प्रधान ,अंग्रेज़ सिंह को एससी मज़दूर विंग का प्रधान, महिला विंग का जसबीर कौर को प्रधान किया नियुक्त

तलवंडी भलवा : किसान मज़दूर यूनियन के सुखजीत सिंह हरदो झंडे के दिशा-निर्देशों पर गांव तलवंडी भलवा की इकाई का गठन किया गया। गांव वासियों की सहमति के साथ तलवंडी भलवा की इकाई का...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच द्वारा 10वें रक्तदान शिविर में 67 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गढ़शंकर। जीवन जागृति मंच द्वारा शहर के अन्य सामाजिक सेवा संगठनों के सहयोग से केनरा बैंक के संस्थापक दिवस के अवसर पर गढ़शंकर शाखा में 10वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड डोनर्स...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 की दिल्ली ट्रैक्टर परेड में बढ़चढ़ शामिल होने का आह्वान किया

गढ़शंकर : आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा रिलायंस मॉल के समक्ष डा. गुरदेव सिंह देनोवाल कलां की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। इस धरने को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता गुरचरन सिंह बसियाला,...
Translate »
error: Content is protected !!