चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी-कांग्रेस को झटका : भाजपा की हरप्रीत कौर बबला जीतीं

by
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं।
भाजपा की हरप्रीत कौर बबला 19 वोटों से जीती हैं। जबकि आप और कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। कुल 36 वोट चुनाव में पड़े। इनमें कोई भी वोट रद्द नहीं हुई। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। हरप्रीत बबला 60 साल की हैं।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार पर भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा, “उनका (इंडिया ब्लॉक) बहुमत कहां था? मुझे नहीं लगता कि उनके पास कभी बहुमत था…उन्होंने चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए भाजपा को चुना है।”
 कौन हैं हरप्रीत कौर बबला?
हरप्रीत कौर बबला भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्नल की बेटी हैं। हरप्रीत कौर बबला के पति देविंदर सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं। हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीतते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हरप्रीत कौर बबला के पति ने उनकी जीत में अहम रोल निभाया है।
हरप्रीत कौर बबला और उनके पति देवेदं सिंह बबला दोनों कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। देवेंद्र सिंह बबला की गिनती शहर के दबंग नेताओं में होता है।
देवेंद्र बबला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला साल 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका आना घर वापसी जैसा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी द्वारा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

गढ़शंकर, 15 मार्च : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के नेता नरेंद्र अजनोहा, सतपाल मिन्हास, परमजीत कातिल तथा जीटीयू नेता पवन गोयल, नरेश कुमार तथा राजकुमार के नेतृत्व में हलका विधायक डिप्टी स्पीकर जय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने अमृतपाल के 7 साथियों पर लगा NSA हटाया – असम से वापस लाए जाएंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार ने खालिस्तान समर्थक नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  हटाने का फैसला किया है. फिलहाल ये सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन व सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण पट्टा का आईटीआई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ प्रशिक्षण

पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : पंचायत चुनावों के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने दून के पट्टा स्थित आईटीआई हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वोटर डे मैनेजमेंट सिस्टम तथा वेल्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में अनूठी पहल: उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में होगी तालाबों की गणना, डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। ऊना जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जिले में तालाबों की गणना करके उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!