भगवंत मान द्वारा पंजाब को भी दिल्ली के अनुरूप मॉडल राज्य बनाने की बात का मतलब पंजाब में भी कोई सुधार नहीं होगा : तीक्ष्ण सूद

by
कहा : केजरीवाल तथा आतिशी नई सरकार के वायदों को लागू करवाने के जोर देने से पहले पंजाब वाले वायदे लागू करे :
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली से वापिस आ कर पंजाब को दिल्ली के अनुरूप मॉडल राज्य बनाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल वहां की जनता ने बुरी तरह नकार दिया हैं। जिस तरीके से पंजाब में सरकार चल रही हैं वह किसी भी सरकार का निकृष्टतम नमूना हैं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया सभी लोगों को 24 घंटे तथा मुफ्त बिजली का वायदा भी आधा-अधूरा लागू किया गया। ऊपर से जो उपभोक्ता बिजली के बिल दे रहे हैं। उन से दुगनी रकम बसूली जा रही हैं। सरकार को तीन साल बीत गए , परन्तु सभी महिलाओं को अभी तक 1000 रुपए प्रति महीना नहीं मिले , जिसकी कुल रकम 36 हजार करोड़ से ऊपर बकाया हैं सरकार की तरफ हो गई । उन्होंने कहा कि सभी फसलों पर एम.एसपी देने का भी केजरीवाल , भगवंत मान तथा उन के साथियो का वायदा अभी तक परवान नहीं हुआ। बेअदबी के केस जस के तस लंबित चल रहें हैं। नशे की खपत बढ़ने से उसके कारण मरने वाले नौजबानों की सख्या में बृद्धि हो रही हैं। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका हैं। ऐसे पंजाब को अगर दिल्ली के अनुरूप ढाला जाएगा तो उस से सुधार की बजाए समस्याएं और बढ़ने वाली हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में झूठ के सहारे तथा केंद्र सरकार व एल.जी पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कर ही चलाई थी जिससे टकराव के सवाये और कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने पंजाब सरकार को दिशाविहीन बतया। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल तथा श्रीमती आतिशी द्वारा इस बात पर जोर देने कि वह नई सरकार को उस के वायदे पूरे करने को सुनिश्चित बनाएगे वाले ब्यान मात्र मजाक प्रतीत होता हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तथा आतिशी को पंजाब में भगवंत मान को पहले अपनी जनता से किये वायदे पूरे करने की सुनिश्चितता बनानी चाहिए तभी वह दिल्ली में ऐसा करवाने का नैतिक अधिकार रखेगें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर पुलिस ने चलाया अपरेशन सील-4 : 275 ग्राम हेरोईन सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस दुारा डीजीपी पंजाब के आदेशों व होशियारपुर के एसएसपी सरताज चाहल के दिशा निर्देषों पर सुवह आठ वजे से दोपहर दो वजे तक अपरेशन सील-4 चलाया गया। जिसमें गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12वां विशाल भंडारा 25 जून से शुरू

गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय निवासियों के सहयोग से 25 जून को होशियारपुर रोड पनास्प गोदाम के पास श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां तहत जिला स्तरीय कबड्डी मुकाबलों में दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर, 18 सितम्बर: पंजाब में विभिन्न स्तरों की खेल मुकाबले हो रहे हैं। ये खेल मुकाबले पंजाब सरकार द्वारा खेडां वतन पंजाब दीयां तहत आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेल मुकाबलों में दोआबा...
article-image
पंजाब

बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति, अस्पताल में डाकटरों ने उसे मृत घोषित किया

गढ़शंकर-गांव डल्लेवाल में एक बंद पड़े घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। जिसे गढ़शंकर पुलिस सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। वहां पर डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना...
Translate »
error: Content is protected !!