सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली का बिल : बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा – सीएम द्वारा सब्सिडी छोड़ने के बाद आया यह बिल

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था। अब बोर्ड ने मुख्यमंत्री को जनवरी महीने में उनके सरकारी और निजी आवास पर लगे दो मीटरों पर 30,450 रुपये को बिल जारी किया है।
इससे बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा हुआ है। उनके दोनों निवासों पर दिसंबर के मुकाबले जनवरी में 646 यूनिट बिजली कम खर्च हुई। सब्सिडी छोड़ने के फैसले के बाद बोर्ड ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों सहित कुछ वर्गों को बिना सब्सिडी बिजली के बिल जारी किए हैं। हालांकि, अभी बोर्ड के पास इसका पूरा डाटा नहीं है। सीएम सुक्खू के साथ में शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा और बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप को बिजली सब्सिडी मिलना बंद हो गई है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के जनवरी में बिल जारी किए है। इन्हें 125 यूनिट मुफ्त योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
जनवरी में सीएम के सरकारी आवास के मीटर का 27,298 और निजी आवास के मीटर का 3,152 रुपये का बिजली जारी हुआ है। विधायक हरीश जनारथा के मेट्रोपोल आवास के मीटर का 3,714 रुपये का बिल है। सब्सिडी छोड़ने के बाद सीएम के निवासों पर बिजली की खपत कम हुई है। विधायक जनारथा की दिसंबर के मुकाबले जनवरी में 115 यूनिट अधिक बिजली खर्च हुई है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार के ब्रॉकहास्ट मीटर का 1470 रुपये का बिजली जारी हुआ है। हिमाचल में 23.55 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। अब तक 12,990 घरेलू बिजली उपभोक्ता सब्सिडी छोड़ चुके हैं।
सीएम का तर्क, बोर्ड को होगा 200 करोड़ का फायदा
मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रदेश बिजली बोर्ड को सब्सिडी छोड़ने से 200 करोड़ का फायदा होगा। ऐसे में घाटे में चल रहे बिजली बोर्ड को इससे उबरने में मदद मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले सात डिग्री कॉलेज होंगे बंद : 5 किलोमीटर के दायरे में मर्ज होंगे विद्यार्थियों की कम संख्या वाले उच्च और सीसे स्कूल

एएम नाथ। शिमला :  पांच किमी के दायरे में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक...
हिमाचल प्रदेश

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, फैजाबाद में खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 15 से 18 मार्च तक

ऊना, (26 फरवरी) – डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश में ब्वॉयज़ स्पोर्टस कंपनी में हैंडबाल के लिए 11 से 14 वर्ष के लड़कों हेतु चयन रैली का आयोजन किया जा रहा है। चयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून की नंदपुर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित, कमल चौधरी बने प्रधान

बी बी एन,10 मई (तारा) : दून विधानसभा हलक के तहत नन्दपुर पंचायत ने पंचायत को सर्व सम्मति से चुनने का फैसला लिया है। पंचायत के वासियों ने आज बैठक के इसे अंतिम रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में 355 करोड़ व्यय : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!